Uttarakhand Mountain Lakes : उत्तराखंड एक ऐसा राज्य है जो हर मौसम में काफी खूबसूरत लगता है। यहां पर कई झीलें हैं जो लोगों को बहुत पसंद आती हैं। इन झीलों के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। इसलिए आज हम आपको उत्तराखंड की ऐसी खूबसूरत झीलों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके सामने स्विट्जरलैंड की खूबसूरती भी फीकी पड़ती है।
Roopkund Lake in Uttarakhand
रूपकुंड लेख (Roopkund Lake) का नाम सबसे पहले आता है। ये झील उत्तराखंड की सबसे ऊंची झीलों में से एक है। रूपकुंड झील उत्तराखंड के चमोली जिले में है। रूपकुंड झील से आप बहुत ही आसानी से त्रिशूल पीक को देख सकते हैं। ये झील रहस्यमयी झील के नाम से भी बहुत मशहूर है, क्योंकि यहां से बहुत साल पहले मानव कंकाल मिले थे। रूपकुंड लेख गर्मियों के मौसम में घूमने के लिए बहुत अच्छी जगह है। और एक खास बात ये है कि ये लेख हर मौसम में जमी होती है।
Kedar Tal
केदारताल (Kedar Tal) एक ग्लेशियर झील है जो कि उत्तरकाशी क्षेत्र में 5000 मीटर की उचाई पर स्थित है। केदार ताल से आप बहुत ही आसानी से थलयासागर चोटी को देख सकते हैं।
Hemkund Lake
हेमकुंड झील (Hemkund Lake) : ये झील बहुत ही पवित्र झील मानी जाती है। साल में 8 महीने इस झील का पानी जमा रहता है। ये झील बर्फीले पहाड़ों से घिरी हुई है। मान्यताओं मान्यताओं के अनुसार गुरु गोबिंद सिंह जो की सिखों के दसवें गुरु थे, उन्होंने इस झील के किनारे तप किया था।
ये भी पढ़ें-Paigambar Mohammad Sahab पर नूपुर शर्मा ने की टिप्पणी, 15 देशों ने किया विरोध
Sat Tal
सात ताल झील (Sat Tal Lake) नैनीताल से 23 किलोमीटर की दूरी पर है। यहाँ पर सात झीलों का एक समूह है। लेकिन इनमें से कुछ झीलें अब सूख चुकी है। ये झील घने बांज के पेड़ों से घिरी हुई है। यहाँ पर पक्षियों की आवाज सुन कर बहुत ही सुखद महसूस होती है।
Deo Taal
देवताल (Deo Taal ) को देवताओं के ताल के नाम से पहचाना जाता है। लोगों का मानना है कि इस ताल में स्वयं देवता स्नान करते हैं। और ये ताल चारों तरफ से बर्फीले पहाड़ों से घिरा हुआ है।
ये भी पढ़ें-Berries Health Benefits : मोटापा और ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मददगार है ये बेरीज