UP News: आज दोपहर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी पहुंचेंगे लखनऊ, राजधानी को सजाया गया

UP News: बीजेपी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार भूपेंद्र सिंह चौधरी सोमवार यानी कि आज लखनऊ आएंगे। प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी के स्वागत के लिए बीजेपी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने यूपी की राजधानी लखनऊ को पूरी तरह सजा दिया है।

UP News: दोपहर लखनऊ पहुंचेंगे भूपेंद्र सिंह

लखनऊ शहर में बैनर, होर्डिंग और पार्टी के झंडे पूरी तरफ लगा दिए गए हैं। दिल्ली से शताब्दी एक्सप्रेस के जरिए भूपेंद्र सिंह चौधरी आज दोपहर लखनऊ पहुंचेंगे। बता दें कि नई दिल्ली से लखनऊ के बीच आने वाले सभी स्टेशनों पर बीजेपी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भूपेंद्र सिंह चौधरी के स्वागत के लिए तैयारी की है।

UP News: भूपेंद्र सिंह के स्वागत में रेलवे स्टेशन भी सजाए गए

लखनऊ में प्रथम आगमन पर चारबाग रेलवे स्टेशन से हजरतगंज स्थित अटल चौक के यात्रा मार्ग को पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पूरी तरह सजाया दिया है। साथ ही उन्होंने महापुरुषों के प्रतिमा स्थलों को भी सजाया है। भूपेंद्र सिंह चौधरी के स्वागत में प्रदेश सरकार के मंत्रीयो, आयोग, निगम बोर्ड के अध्यक्ष व सांसद तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के द्वारा पुष्प बरसाए जाएंगे।

ये भी पढें:National Sport Day 2022: आज मनाया जा रहा है राष्ट्रीय खेल दिवस, जानें इसका इतिहास

UP News: चौधरी देंगे महापुरुषों को श्रद्धांजलि

जानकारी के अनुसार लखनऊ आगमन पर चौधरी दीनदयाल उपाध्याय स्मृतिका पर अंत्योदय के प्रणेता को पुष्प अर्जित करेंगे। उसके बाद वह पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ वह पार्टी के प्रदेश कार्यालय मुख्यालय जाएंगे। बाद में वह पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। इसके बाद पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह और महारानी अवन्ती बाई की प्रतिमा को भी नमन करते हुए अटल चौक स्थित बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर तथा जीपीओ पार्क स्थित महात्मा गांधी व सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए भाजपा प्रदेश मुख्यालय पहुंचेंगे।

ये भी पढें:Hartalika Teej 2022: 30 अगस्त को है हरतालिका तीज, जानें फुलेरा का महत्व

Leave a Comment