गणतंत्र दिवस की परेड देखना सभी का सपना होता है जो नागरिक इस परेड को Live देखना चाहते हैं उनके लिए केंद्र सरकार ने Aamantran Portal की शुरुआत की है। इस पोर्टल की मदद से नागरिक घर बैठे इस समारोह में शामिल होने के लिए ऑनलाइन टिकट बुक कर सकते हैं। अब जो नागरिक इस समारोह में हिस्सा लेना चाहते हैं वह बड़ी ही आसानी से अपनी टिकट को आमंत्रण पोर्टल (Aamantran Portal) से बुक कर सकते हैं। भारत सरकार दिन प्रति दिन डिजिटल करण को बढ़ावा देने का कार्य कर रही है। जिसके लिए लोगों को अब बिना कहीं जाए ऑनलाइन सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।
Aamantran Portal की मदद से देश के नागरिक स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस समारोह में हिस्सा लेने के लिए घर बैठे ऑनलाइन मदद से टिकट को बुक कर सकते हैं। अगर आप भी Republic Day 2023 में हिस्सा लेने का सोच रहे हैं तो बिना देर किए अपना टिकट बुक कर सकते हैं। आज इस लेख में जानते हैं कि Aamantran Portal क्या है ?, how to book ticket?, Republic Day Ticket Price जैसे कई जानकारी को जाने।
आमंत्रण पोर्टल 2023
हर साल देश के लाखों लोग स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस में होने वाले समारोह में हिस्सा लेने के लिए आते हैं। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए लोग बड़ी बड़ी लाइनों में टिकट लेने के लिए खड़े होते हैं। जिससे लोगों को काफी परेशानी भी होती है। इस समस्या को ध्यान में रखते हुए रक्षा मंत्री अजय भट्ट द्वारा 6 जनवरी 2023 को Aamantran Portal की शुरुआत की गई। इस पोर्टल की मदद से आम जनता को अब बड़ी बड़ी लाइनों में खड़े होने की जरुरत नहीं पड़ेगी। अब लोग अपने घर बैठे ही इस आमंत्रण पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट aamantran.mod.gov.in पर जाकर टिकट बुक कर सकते हैं। इस टिकट को बुक करना बेहद आसान हो गया है। देशभर से कोई भी नागरिक कहीं पर भी रहकर इस टिकट को बुक कर सकते हैं। केंद्र सरकार ने नागरिकों को सुविधा देने के लिए इस पोर्टल की शुरुआत की है जिसकी मदद से Republic Day 2023 में हिस्सा ले सकते हैं।
Aamantran Portal 2023 Highlights
पोर्टल का नाम | आमंत्रण पोर्टल |
पोर्टल का नाम English | Aamantran Portal |
किसने किया शुरू | रक्षा मंत्री अजय भट्ट |
लाभार्थी | देश के सभी नागरिक |
पोर्टल की शुरुआत | 6 जनवरी 2023 |
आधिकारिक वेबसाइट | aamantran.mod.gov.in/login |
टिकट बुक करने की प्रक्रिया | ऑनलाइन और ऑफलाइन |
विभाग | रक्षा मंत्रालय |
Aamantran Portal 2023 का उद्देश्य
केंद्र सरकार ने आमंत्रण पोर्टल की शुरुआत 6 जनवरी 2023 को की है जिसका मुख्य उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस में होने वाले समारोह में हिस्सा लेने के लिए नागरिकों को ऑनलाइन टिकट बुक करने की सुविधा देना है। देश के नागरिकों को अब बड़ी बड़ी लाइनों में टिकट लेने की जरुरत नहीं पड़ेगी। अब यह लोग बिना कहीं जाए अपना टिकट ऑनलाइन माध्यम से बुक कर सकते हैं और इस परेड में हिस्सा ले सकते हैं। ऐसा होने से नागरिक के पैसे और समय दोनों की बचत होगी। जो नागरिक इस परेड में हिस्सा लेने के लिए इच्छुक हैं वह ऑफलाइन टिकट भी ले सकते हैं।
Republic Day 2023 में ऑफलाइन टिकट खरीदने का समय और स्थान
जो नागरिक 26 January और 15 August में होने वाली परेड में हिस्सा लेना चाहते हैं वह ऑफलाइन माध्यम से भी अपनी टिकट को खरीद सकते हैं। इस समारोह में ऑफलाइन टिकट खरीदने का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 12 :30 बजे तक और दोपहर 2 :00 बजे से लेकर शाम 4 :30 बजे तक नागरिक अपना टिकट खरीद सकते हैं। इस ऑफलाइन टिकट को खरीदने का स्थान सेना भवन (गेट नंबर 2 ), जंतर मंतर (मेन गेट के पास), शास्त्री भवन (गेट नंबर 3), प्रगति मैदान (गेट नंबर 1), पार्लियामेंट हॉउस (सिर्फ सांसदों के लिए मिलेंगी टिकट 18 जनवरी 2023 से शुरू हो गई टिकट मिलना) ।
Republic Day Ticket Price
अगर आप भी गणतंत्र दिवस की परेड में इस साल हिस्सा लेने जा रहे हैं तो यह जानना बेहद जरुरी है कि गणतंत्र दिवस टिकट मूल्य कितना है ? यह मूल्य अलग अलग है। जो लोग मंच के नजदीक बैठना चाहते हैं उन्हें प्रति नागरिक 500 रुपए देना होगा। वहीं जो लोग पहले आओ पहले पाओ व्यवस्था में हिस्सा लेना चाहते हैं उन्हें 20 रुपए से 100 रुपए तक का टिकते लेना होगा।
Aamantran Portal में ऐसे करें रजिस्ट्रेशन
- सबसे पहले aamantran.mod.gov.in/login पर जाएं।
- उसके बाद होम पेज पर “Don’t have an Account? Sign Up for Buying tickets” ऑप्शन को चुनना होगा।
- उसके बाद नए पेज पर सभी जरुरी जानकारी भरनी होगी।
- फिर आवेदक के मोबाइल पर एक OTP कोड प्राप्त होगा।
- फिर इस कोड को भरें।
- फिर पोर्टल के होम पेज पर आकर अपना मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करने के बाद Request OTP बटन पर क्लिक करना होगा।
- उसके बाद आपका रजिस्ट्रेशन हो जाएगा।
Aamantran Portal में करें Login
- आमंत्रण पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन हो जाने के बाद आपको Login पेज में अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा।
- फिर कैप्चा कोड को भरना होगा।
- Request OTP को दबाना होगा।
- फिर आपके दिए हुए मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा।
- उसके बाद OTP को दिए हुए बॉक्स में भरें।
Aamantran Portal पर ऐसे करें ऑनलाइन टिकट बुक
- सबसे पहले अपने मोबाइल नंबर को डालकर लॉगिन करें।
- उसके बाद कार्यक्रम को चुने।
- उसके बाद अपनी जरुरी डिटेल को भरें।
- फिर Proceed To Payment का ऑप्शन चुने और ऑनलाइन टिकट को बुक करें।
Aamantran Portal की विशेषताएं
- आमंत्रण पोर्टल स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस में शामिल होने के लिए टिकेट की बुकिंग करता है।
- इन टिकटों में QR भी दिया रहता है।
- इन टिकटों को एक बार खरीदने पर इसे cancel नहीं किया जा सकता है और न ही इसे किसी अन्य को दिया जा सकता है।
- एक मोबाइल नंबर से कम से कम 10 लोग की टिकट को बुक किया जा सकता है।
- इस पोर्टल का इस्तेमाल किसी भी जगह रहकर किया जा सकता है।
आमंत्रण पोर्टल Helpline Number
अगर नागरिकों को आमंत्रण पोर्टल से जुड़ी कोई भी समस्या है तो वह इस पोर्टल के हेल्पलाइन नंबर 011-23010043, 011-23010075 पर जाकर संपर्क कर सकते हैं। इसके साथ इस पोर्टल में ईमेल invitationcell-mod@gov.in के माध्यम से भी संपर्क कर सकते हैं।
Aamantran Portal FAQs
Aamantran Portal की शुरुआत कब हुई ?
केंद्र सरकार ने आमंत्रण पोर्टल की शुरुआत 6 जनवरी 2023 को की है।
Aamantran Portal की शुरुआत किसने की ?
Aamantran Portal की शुरुआत रक्षा मंत्री अजय भट्ट द्वारा हुई।
Aamantran Portal की आधिकारिक वेबसाइट क्या है ?
आमंत्रण पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट aamantran.mod.gov.in ये है।
आमंत्रण पोर्टल की टिकट का मूल्य क्या है ?
आमंत्रण पोर्टल की टिकट का मूल्य 20 रुपए,100 रुपए और 500 रुपए है।