आज के समय में मोबाइल फोन हमारी जिंदगी का एक जरुरी हिस्सा बन गया है जिसकी वजह से आज हम अपने आपको मोबाइल फोन से एक सेकण्ड दूर नहीं रह पाते हैं। अब युवा हो या वरिष्ठ नागरिक सभी अपना ज्यादातर समय अपने फोन को देते हैं। जिन्हे मोबाइल चलाना नहीं आता वह इस तरफ अपना रुझान बढ़ा रहे हैं। तो वहीं फोन की चोरी या फोन खोने की खबर भी बढ़ती जा रही है। इसी सबको देखते हुए भारत सरकार ने एक पोर्टल लांच किया है जिसका नाम CEIR Portal है। जो Stolen Lost Mobile Phone को ढूढ़ने में मदद करती है। सरकार के इस नए CEIR Portal Online 2023 की मदद से उम्मीदवार अपनी कंप्लेंट को 14422 हेल्पलाइन नंबर पर दर्ज करा सकते हैं।
मोबाइल फोन खोने या चोरी होने पर इसे ब्लॉक कराना बेहद आसान हो गया है। CEIR Portal की मदद से अब आपके फ़ोन में जरुरी डाटा चोरी होने से बच जाता है। आज के लेख में जानते हैं कि अगर किसी का फ़ोन चोरी या खो गया है तो सबसे पहले उम्मीदवारों को अपना फोन ब्लॉक कैसे करवाना चाहिए और अपने फोन को ट्रैक भी कर सकते हैं। इसके साथ लोग अपनी शिकायत को CEIR Portal की आधिकारिक वेबसाइट ceir.gov.in पर रजिस्टर्ड कैसे कराएं जैसी सभी छोटी बड़ी जानकारियों को विस्तार से जानते हैं।
CEIR Portal 2023
केंद्र सरकार ने फोन की चोरी को देखते हुए CEIR Portal की शुरुआत की है। जिन उम्मीदवारों का फोन खो गया है या चोरी हो गया है वह अब बिना कहीं जाएं अपने रिपोर्ट को दर्ज करवा सकते हैं। यह तरीका बेहद आसान है इसके लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरना होता है और C – DOT को हेल्पलाइन नंबर 14422 के माध्यम से सूचना देना जरुरी होता है। इस तरह से केंद्र सरकार IMEI नंबर के माध्यम से आपके चोरी या खोये हुए मोबाइल फोन को ढूढ़ने में काफी आसानी मिलेगी। बता दें कि अभी तक यह योजना केवल दिल्ली और महाराष्ट्र में लागू हुई है। बहुत जल्द ही इस सुविधा को पूरे देश में जारी किया जाएगा।
दिन प्रति दिन नकली फोन के बाजार बढ़ते जा रहे हैं सरकार इस पर लगाम कसने और फोन की चोरी रोकने के उद्देश्य से CEIR Portal की शुरुआत की गई है। यह पोर्टल सभी नेटवर्क ऑपरेटरों के लिए ब्लैक लिस्टेड मोबाइल उपकरणों को साझा करने के लिए एक केंद्रीय प्रणाली के रूप में कार्य करता है ताकि एक ही नेटवर्क में ब्लैकलिस्ट किए हुए डिवाइस किसी दूसरे नेटवर्क पर काम न कर सकें। अगर आपका फोन चोरी या खो गया है तो उसे खोजने के लिए या डिवाइस को ब्लॉक करवाने के लिए IMEI के माध्यम से ब्लॉक करना चाहते हैं तो आप CEIR Portal पर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।
CEIR Portal Highlights
Service | CEIR |
CEIR Full Form | Central Equipment Identity Register |
पोर्टल की लांच तारीख | नवंबर 2019 |
विभाग | दूरसंचार विभाग |
CEIR की आधिकारिक वेबसाइट | ceir.gov.in |
मोड | Online |
हेल्पलाइन नंबर | 14422 |
CEIR Portal दे रहा ये सुविधाएँ
- Block Stolen / Lost Mobile
- Un – Block Found Mobile
- Check Request Status
Block Stolen / Lost Mobile कैसे करें चेक?
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ceir.gov. in पर जाएं।
- CEIR Services के चलते Block Stolen / Lost Mobile का लिंक मिलेगा।
- उसके बाद आपके सामने एक फॉर्म मिलेगा।
- अब फॉर्म में दी गई सभी जानकारी को भरें।
- फिर शिकायत की कॉपी और फोन पर्चेसिंग बिल की कॉपी को अपलोड करें।
- उसके बाद कैप्चा कोड भरकर Get OTP पर क्लिक करना होगा।
- OTP को डालकर I here पर क्लिक करें।
- उसके बाद Submit Button पर क्लिक करें।
- उसके बाद फोन को ब्लॉक करने की request स्वीकार कर ली जाएगी।
Un – Block Found Mobile कैसे करें चेक ?
- मोबाइल को ब्लॉक करने के लिए उम्मीदवारों को ceir.gov. in पर जाना होगा।
- उसके बाद Un – Block Found Mobile का लिंक मिलेगा।
- उसके बाद आपके सामने एक नया पेज मिलेगा।
- फिर इस पेज पर अपनी रिक्वेस्ट आईडी, मोबाइल नंबर और Reason for Un – Block की सभी जानकारी को भरना होगा।
- उसके बाद मोबाइल नंबर को दर्ज करें फिर Get OTP के बटन पर क्लिक करना होगा।
- उसके बाद OTP को डालकर Submit के बटन पर क्लिक करना होगा।
- ऐसा करने के बाद आपका Block हुआ फोन Un – block कर दिया जाएगा।
Check Request Status को कैसे करें चेक ?
- CEIR Portal पर Check Request Status को चेक करने के लिए ceir.gov. in पर जाना होगा।
- उसके बाद आपको Check Request Status का लिंक मिलेगा।
- इस लिंक पर क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुलेगा।
- उसके बाद नए पेज पर रिक्वेस्ट आईडी की संख्या को दर्ज करें।
- फिर Submit बटन पर क्लिक करें।
- उसके बाद रिक्वेस्ट से सम्बंधित जरुरी डिटेल आपके सामने आ जाएगी।
- इस तरह से आप अपने खोये हुए फोन की स्थिति प्राप्त कर सकते हैं।
SMS के माध्यम से Phone कैसे करें Block ?
अगर आप SMS के माध्यम से अपना खोया हुआ फोन ब्लॉक करवाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको किसी दूसरे के मोबाइल नंबर से मैसेज बॉक्स पर जाकर KYM <15 digit IMEI Number> टाइप करना होगा। इसके बाद इस मैसेज को 14422 पर भेजना होगा। मैसेज सेंड करने के बाद आपकी रिक्वेस्ट को रजिस्टर्ड कर दिया जाएगा। उसके बाद उम्मीदवार का फोन ब्लॉक कर दिया जाएगा।
KYM App क्या है ?
दूरसंचार मंत्रालय ने ग्राहकों की सुविधा को लेकर एक KYM App लॉन्च किया है। जिसकी मदद से ग्राहक अपने चोरी और खोये हुए स्मार्टफोन की लोकेशन पता करके इसे ढूढ़ सकते हैं। इस KYM App की मदद से गूगल प्ले स्टोर और IOS यूजर ऐप को एप्पल ऐप स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।
CEIR Portal 2023 की मदद से ऑनलाइन फोन ब्लॉक कैसे करें ?
- सबसे पहले पुलिस के पास एक रिपोर्ट दर्ज करें।
- उसके बाद मौजूदा सिम कार्ड कंपनी से खोये हुए नंबर के लिए डुबलीकेट सिम कार्ड प्राप्त करें।
- उसके बाद अपने दस्तावेज को तैयार करें।
- फिर चोरी हुए फ़ोन के लिए रजिस्ट्रेशन करें और जरुरी दस्तावेज को भरें।
- उसके बाद CEIR शिकायत ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म को भरें।
- उसके बाद फॉर्म को सबमिट करें।
CEIR Portal 2023 FAQs
CEIR Portal क्या है ?
अगर किसी का मोबाइल चोरी या गुम हो जाता है तो CEIR पोर्टल की मदद से मोबाइल फोन को ब्लॉक कर सकते हैं।
CEIR Helpline Number क्या है ?
CEIR Helpline Number 14422 है।
CEIR Portal का पूरा नाम क्या है ?
Central Equipment Identity Register
CEIR Portal की आधिकारिक वेबसाइट क्या है ?
CEIR Portal की आधिकारिक वेबसाइट ceir.gov.in है।