केंद्र सरकार किसानों को कई तरह के लाभ दे रही है जिसमें सरकार ने किसानों को Fasal Bima Yojana के तहत 2,933 करोड़ रुपए की राशि प्रदान करेगी। जिन किसानों के लिए फसलें खराब हुई थी या किसी प्राकृतिक आपदा के तहत फसलें नष्ट हो गई थी उन किसानों को फसल बीमा योजना (Fasal Bima Yojan) के तहत बीमा राशि प्रदान की जा रही है। सरकार का कहना है कि साल 2022 में भारी बारिश के कारण खरीफ और रबी की फसलों को हुए नुकसान का आकलन कर बीमा कंपनियों को दावे सौपे गए हैं। दो से तीन महीनों में निरीक्षण की प्रक्रिया पूरी कर किसानों को सितंबर अक्टूबर महीने में एक बार फिर बीमा राशि किसानों के खातों में जमा की जाएगी।
आपको बता दें कि किसानों के लिए एक बड़ी खुशखबरी जारी की जा रही है बहुत जल्द ही किसान फसल बीमा योजना (Crop Insurance Scheme) की लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं। इस लिस्ट में आए नामों के खाते में फसल बीमा योजना की बीमा राशि भेजी जाएगी। किसान आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से इस लिस्ट को चेक कर सकते हैं।
Fasal Bima Yojana New List 2023 हुई जारी
केंद्र सरकार ने किसानों की बर्बाद फसल पर किसानों को फसल बीमा योजना के तहत बीमा राशि प्रदान की है जिसके लिए Crop Insurance New List जारी की गई है। मध्य प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 13 जून को किसान कल्याण महाकुंभ समारोह में किसानों को PM Fasal Bima Yojana के तहत 2933 करोड़ रुपए की राशि को किसानों के खाते में ट्रांसफर किया है।
PM Fasal Bima Yojana 2023: किसानों को मिलेगा 2 लाख का बीमा, चेक करें
Birth Certificate 2023| जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन कैसे करें आवेदन ?
PM Fasal Bima Yojana क्या है?
आपको बता दें कि हमारे देश में कई लाखों किसान हैं जो अपनी फसल को बोने के लिए रात दिन एक कर देते हैं लेकिन प्राकृतिक आपदाओं के चलते उनकी फसल खराब हो जाती है और कई बार तो ऐसा भी होता है कि पूरी फसल ही बर्बाद हो जाती है। ऐसे में किसानों की मेहनत का फल नहीं मिल पाता है जिसके चलते उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। किसान तो ऐसे होते हैं जो इस सदमे को बर्दाश्त नहीं कर पाते हैं वह अपनी जान भी दे देते हैं। इन समस्याओं को देखते हुए केंद्र सरकार ने Fasal Bima Yojana की है। इस योजना को साल 2016 में शुरू किया गया था। इच्छुक किसान इस योजना में आवेदन करने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Crop Insurance Scheme इन जिलों में हुआ सबसे ज्यादा नुकसान
Crop Insurance New List 2023 के तहत किसानों को कई सालों से खेती में काफी नुकसान हुए हैं इसको देखते हुए केंद्र सरकार ने साल 2021 के फसल बीमा योजना में उज्जैन जिले के 5,36,315 किसानों को सर्वाधिक 271 करोड रुपए मिलेंगे। इसके बाद सीहोर जिले के 4,05,150 किसानों को 232 करोड़ रुपए, शाजापुर जिले के 1,94,000 किसानों को 197 करोड़ रुपए, विदिशा जिले के 2,70,850 किसानों को 196 करोड़ रुपए, नर्मदापुरम के 1,47,178 किसानों को 190 करोड़ रुपए और राजगढ़ जिले के 1,97,200 किसानों को 169 करोड़ रुपए का फसल बीमा मिलेगा।
Fasal Bima Yojana List के लाभ
- इस योजना के तहत किसानों को प्राकृतिक आपदा से होने वाले नुकसान का डर नहीं होता है।
- प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों की आय में बढ़ोतरी होती है।
- इस योजना के तहत किसानों को उनकी बर्बाद हुई फसल का मुआवजा दिया जाता है।
- फसल बीमा योजना के तहत किसानों को 2 लाख रुपए तक की धनराशि का मुआवजा मिलता है।
Crop Insurance Scheme के तहत मिलेगी प्रीमियम राशि
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत लाभ प्राप्त करने के लिए किसानों को प्रीमियम की राशि का भुगतान करना होता है। या प्रीमियम की राशि अन्य फसल बीमा योजना की अपेक्षा में प्रधानमंत्री बीमा योजना में बहुत कम रखी गई है जो इस प्रकार है:
खरीफ की फसल के लिए प्रीमियम राशि 2%
रबी की फसल के लिए प्रीमियम राशि 1.5 प्रतिशत
सालाना वाणिज्यिक और बागवानी की फसल के लिए प्रीमियम राशि का 5%
PM Kisan14th Installment 2023 : इस महीने आ सकती है पीएम किसान 14 वीं किस्त, जल्दी करें चेक
PM Kisan Sampada Yojana 2023: किसानों की आय में होगी बढ़त, mofpi.gov.in पर करें आवेदन
Fasal Bima Yojana के लिए ऑनलाइन फॉर्म कैसे भरें?
- सबसे पहले किसानों को pmfby.gov.in पर जाना होगा।
- इस लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा।
- उसके बाद आवेदक को अपना अकाउंट बनाना होगा।
- अकाउंट बनाने के लिए रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करना होगा और पूछी गई सभी जानकारियों को भरना होगा।
- जानकारियों को भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- उसके बाद आपका अकाउंट बन जाएगा।
- अकाउंट बनने के बाद आपको अपना अकाउंट लॉगइन करना होगा।
- इसके बाद आपके सामने बीमा योजना सदस्य फॉर्म खुल जाएगा इस फॉर्म को भरना होगा।
- हमें पूछी गई सभी जानकारियों को भरकर दस्तावेजों को फॉर्म के साथ अटैच कर दें और सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
- उसके बाद आपकी स्क्रीन पर Success ful का मैसेज दिखाई देगा।
- इस तरह आपका रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा।
Fasal Bima Yojana Status
- फसल बीमा योजना का स्टेटस चेक करने के लिए आवेदकों को अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- उसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
- आपको इस पेज पर Application Status का ऑप्शन दिखाई देगा। इस ऑप्शन पर क्लिक करते ही आपके सामने अगला पेज खुल जाएगा।
- इस पेज पर आपको रिसिप्ट नंबर भरना होगा फिर कैप्चा कोड डालना होगा इसके बाद Search Status के बटन पर क्लिक करें।
- उसके बाद आपके सामने आवेदन की स्थिति आ जाएगी।
Fasal Bima Yojana App कैसे करें डाउनलोड?
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का सरकार द्वारा एंड्राइड ऐप लॉन्च कर दिया गया है जो कि आधिकारिक वेबसाइट पर प्ले स्टोर के माध्यम से डाउनलोड किया जा सकता है। Fasal Bima Yojana App के माध्यम से किसान प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं आइए जानते हैं कि फसल बीमा योजना ऐप कैसे करें डाउनलोड?
- सबसे पहले मोबाइल फोन में गूगल प्ले स्टोर खोलना होगा।
- उसके बाद आपको सर्च बॉक्स में प्रधानमंत्री फसल बीमा ऐप सर्च करना होगा।
- इसके बाद आपके सामने एक लिस्ट खुल जाएगी जिसमें से आप को सबसे ऊपर वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको इंस्टॉल के बटन पर क्लिक करना होगा।
- इस प्रकार पीएम फसल बीमा आपके मोबाइल फोन में डाउनलोड हो जाएगा।
- अब किसान इस ऐप के माध्यम से अपना नाम और फोन नंबर डालकर रजिस्ट्रेशन कर सकता है।
- अब किसान क्रॉप इंश्योरेंस की डिटेल को आसानी से चेक कर सकता है।