केंद्र सरकार इन दिनों जैविक खेती को लेकर काफी बढ़ावा दे रही है जिसके चलते सरकार जैविक खेती पोर्टल की शुरुआत की है। इस पोर्टल के चलते रसायन मुक्त उत्पादों को काफी बढ़ावा दिया जा रहा है। अब केंद्र और राज्य सरकार दोनों किसानों को खेती में लाभ देने के लिए आगे बढ़ रही हैं। सरकार किसानों को पारम्परिक खेती के साथ साथ रासायनिक और उर्वरकों की शिक्षा भी दी जाएगी। Jaivik Kheti Portal की मदद से किसानों को न सिर्फ रासायन मुक्त खेती की जानकारी दी जाएगी बल्कि किसानों को अच्छी मिटटी की स्थिति के बारे में भी जानकारी दी जाएगी।
जैविक खेती पोर्टल की मदद से किसानों की आय में काफी वृद्धि देखने को मिलेगी। इसके साथ किसान घर बैठे इस पोर्टल का लाभ उठा सकते हैं। इस पोर्टल की शुरुआत केंद्र सरकार ने की है। सरकार किसानों को जैविक खेती करने के लिए जागरूक कर रही है इससे ये किसान अच्छी समझ प्राप्त कर सकेंगे। आज इस लेख की मदद से जानते हैं कि जैविक खेती पोर्टल क्या है ?,जैविक खेती पोर्टल के लाभ, पात्रता, जैविक खेती प्रमाणपत्र जैसे कई जानकारियां।
जैविक खेती पोर्टल क्या है ?
इस पोर्टल की शुरुआत केंद्र सरकार द्वारा की गई है जिसके माध्यम से किसानों को जैविक खेती करने के लिए बढ़ावा दिया जाएगा। केंद्र सरकार किसानों के लिए Jaivik Kheti Portal लेकर आ रही है जिससे किसान उत्पादों को बेचने के लिए बाजार मुहैया करा रही है। इस पोर्टल में अनाज, दाल, सब्जियों को खरीदना और बेचना जैसी कई जानकारियों को किसान घर बैठे जान सकता है और अपनी खेती को उचित दामों पर पैसे कमा सक्ते हैं।
Jaivik Kheti Portal Highlights
पोर्टल का नाम | जैविक खेती पोर्टल |
पोर्टल का नाम in English | Jaivik Kheti Portal |
पोर्टल का उद्देश्य | भारत में जैविक खेती और उत्पादकों को बढ़ावा देना |
आधिकारिक वेबसाइट | jaivikkheti.in |
Jaivik Kheti Portal उद्देश्य
केंद्र सरकार द्वारा इस पोर्टल को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य भारत में जैविक खेती और उत्पादकों को बढ़ावा देना है। इस पोर्टल की मदद से किसानों को ऑनलाइन सुविधा दी जाएगी जिससे किसान घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भारत सरकार इस पोर्टल की मदद से किसानों को जैविक खेती करने के लिए जागरूक कर रही है। इस पोर्टल की मदद से किसान अपने उत्पाद को ऑनलाइन खरीद और बेच सकते हैं। इस सुविधा की मदद से किसानों को कृषि क्षेत्र और जीवन स्तर को बढ़ावा दिया जाएगा।
जैविक खेती पोर्टल के लाभ
- इस पोर्टल के माध्यम से किसानों को विश्व स्तर पर प्रोत्साहित किया जाएगा।
- इस पोर्टल की मदद से किसानो को उचित मूल्य पर फसलों को बेचने के लिए बाजार उपलब्ध किए जाएंगे।
- इससे किसानों जैविक खेती को लेकर कर काफी जागरूक होंगे।
- इस पोर्टल की मदद से किसानों को दालें, फसलें फल और सब्जियों को आसानी से घर बैठे बेच सकते हैं।
- जैविक खेती पोर्टल की मदद से किसानों को सीधे उपभोक्ता के घर पर डिलीवर किया जाएगा।
जैविक खेती पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें ?
- सबसे पहले उम्मीदवारों को jaivikkheti.in पर जाना होगा।
- उसके बाद आपके सामने एक होम पेज खुलेगा।
- उसके बाद आपके सामने दाई साइड रजिस्टर्ड का ऑप्शन मिलेगा उस पर उम्मीदवारों को क्लिक करना होगा।
- फिर आपके सामने एक नए पेज खुलेगा जिसमें पूछी गई सभी जानकारियों को भरना होगा।
- ऐसे कोई भी उम्मीदवार अपना आसानी से रजिस्ट्रेशन करा सकता है।
Jaivik Kheti Portal Certificate
इस पोर्टल के चलते किसान 1 साल से लेकर 3 साल तक रजिस्ट्रेशन करवाने का मौका दिया जाएगा जिसके बाद उम्मीदवारों को सर्टिफिकेट का लाभ मिलेगा। इस प्रमाणपत्र का लाभ उठा कर किसान आसानी से जैविक खेती कर सकते हैं। सरकार किसानों को Jaivik Kheti Portal का सर्टिफिकेट देने से उत्पादों को बेहतर दाम देने का काम करेगी।
Jaivik Kheti Portal पर मिलेगी ये सुविधाएँ
Buyer Registration करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- उसके बाद Buyer Registration के ऑप्शन पर जाना होगा।
- उसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा।
- उसमें सभी जरुरी जानकारियों को भरना होगा।
- अब सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा।
Seller Registration करने की प्रक्रिया
- उम्मीदवारों को jaivikkheti.in पर जाना होगा।
- उसके बाद Seller का ऑप्शन दिखाई देगा।
- अब आपको Seller Registration के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने Individual Farmer, Local Group, Aggregator का ऑप्शन दिखाई देगा।
- उसके बाद आपकी स्क्रीन पर नया पेज खुलेगा।
- अब उसके बाद अथॉरिटी, मेंबर कोड, रजिस्ट्रेशन नंबर, एग्रीगेटर कोड डालना होगा।
- अब सबमिट के बटन पर क्लिक करना होगा।
Crops की जानकारियां प्राप्त करने की प्रक्रिया
- फसलों से सम्बंधित जानकारी को प्राप्त करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- उसके बाद आपको Crops का ऑप्शन दिखाई देगा।
- अब आपके सामने जो पेज आएगा उसमें सभी पूछी गई जानकारियों को भरना होगा।
- फिर सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
ई बाजार एक्सेस करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- उसके बाद होम पेज खुलेगा।
- उसमें ई बाजार एक्सेस का ऑप्शन मिलेगा।
- जिसपर उम्मीदवारों को क्लिक करना होगा।
- उसमें बाद उम्मीदवारों को फसल का मूल्य दिखाई देगा।