Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana 2023, Apply Online, Check status @ekalyan.bih.nic.in

Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana : बिहार सरकार बाल विवाह को रोकने के लिए एक बड़ा कदम उठा रही है। जिसके लिए बिहार सरकार ने मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत सरकार बालिकाओं के जन्म पर 5000 रुपए अभिभावकों को दिए जाते हैं। वहीं इन बालिकाओं को 10 वीं 12 वीं पास करने के बाद 10000 रुपए और ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त करने पर 25000 रुपए का लाभ दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का लाभ प्रति वर्ष करीब 1.6 करोड़ लड़कियों को मिलेगा। यह योजना एकल परिवार की 2 बालिकाओं तक लागू होगी। बिहार सरकार ने इस योजना को अप्रैल 2019 से शुरू कर दिया था। बिहार सरकार मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना पर पहले 840 करोड़ रुपए खर्च किया करती थी अब इस योजना पर सरकार करीब 1400 करोड़ रुपए का खर्च कर रही है।

Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana का उद्देश्य

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना (Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana) के तहत बिहार राज्य की बालिकाओं को प्रोत्साहित किया जाता है। इस प्रोत्साहन राशि का लाभ बालिकाओं को ग्रेजुएशन पास होने पर दिया जाता है। इस योजना का उद्देश्य राज्य की बालिकाओं को शिक्षा के लिए प्रेरित करना है। छात्र इस योजना का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करते हैं।

बिहार सरकार बालिकाओं के लिए कई तरह के लाभ दे रही हैं। इस योजना का उद्देश्य कन्या भ्रूण हत्या को रोकना, लड़कियों के जन्म और उनकी शिक्षा कको बढ़ावा देने के लिए, बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाना, परिवार और सामाज में महिलाओं के योगदान को बढ़ावा देना है। सरकार की इस योजना से बालिकाओं के जीवन स्तर में काफी सुधार देखने को मिल रहा है।

Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana

Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana 2023 Highlights

योजना का नाममुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना
योजना का नाम EnglishMukhyamantri Kanya Utthan Yojana
राज्यबिहार
लाभार्थीबिहार की बालिकाओं
आधिकारिक वेबसाइटekalyan.bih.nic.in
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
योजना का स्टेटसअभी चालू है
विभागSocial Welfare Department

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना में मिलेगी ये राशि

MKUY Scheme के तहत बिहार सरकार बालिकाओं को सेनेटरी नैपकिन और यूनिफॉर्म खरीदने के लिए सहायता राशि का लाभ दिया जाता है। पहले बिहार सरकार बालिकाओं को सेनेटरी नैपकिन खरीदने के लिए 150 रुपए का लाभ देती थी वहीं अब इसे खरीदने के लिए 300 रुपए का लाभ देती है। इसी तरह सरकार के नए नियम के चलते बालिकाओं को यूनिफॉर्म खरीदने के लिए 1 से 2 वर्ष की आयु में 400 रुपए, 3 से 5 वर्ष की आयु में 500 रुपए, 6 से 8 वर्ष की आयु में 700 रुपए तथा 9 से 12 वर्ष की आयु के लिए 1000 रुपए की सहायता राशि का लाभ दिया जाता था लेकिन अब इसे बढ़ा दिया है।

अब बिहार सरकार 1 से 2 वर्ष की आयु के लिए 600 रुपए, 3 से 5 वर्ष की आयु के लिए 700 रुपए, 6 से 8 वर्ष की आयु के लिए 1000 रुपए और 9 से 12 वर्ष की आयु के लिए 1500 रुपए तक की राशि बढ़ोतरी की गई है।

MKUY Scheme के तहत नई धनराशि की लिस्ट

संख्याकब मिलेंगे पैसेकितने मिलेंगे पैसे
1. कन्या के जन्म होने पर2000 रुपए
2. एक साल होने पर1000 रुपए
3. बच्ची का टीकाकरण होने पर2000 रुपए
4. सैनेटरी नैपकिन के लिए300 रुपए
5.12 वीं कक्षा पास करने पर10000 रुपए
6. ग्रेजुएशन की डिग्री पास करने पर25000 रुपए

कन्या उत्थान योजना के लिए जरुरी दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • ग्रेजुएशन का प्रमाण पत्र
  • जाति आय प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता पासबुक
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • आवेदक का ईमेल आईडी

Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana के लिए योग्यता

  • इस योजना के तहत केवल बालिकाओं को मिलेगा लाभ
  • इसमें सिर्फ बिहार राज्य में रहने वाली बालिकाओं को मिलेगा लाभ।
  • MKUY Scheme के तहत परिवार के केवल 2 बालिकाओं ही लाभ दिया जाएगा।
  • इस योजना के तहत केवल आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को इसका लाभ मिलेगा।

Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana क्या है ?

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना (Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana) एक ऐसी योजना है जो सिर्फ बालिकाओं को दी जाती है जिससे आर्थिक मदद मिल सके। यह आर्थिक राशि बिहार सरकार की तरफ से लड़कियों के ग्रेजुएशन पास होने पर सहायता राशि प्रदान की जाती है। कन्या उत्थान योजना के तहत बालिकाओं के ग्रेजुएशन होने पर 50000 रुपये तक की प्रोत्साहन राशि का लाभ प्रदान किया जाता है। बिहार सरकार पहले इस योजना के तहत केवल 25000 रुपए तक की राशि देती थी लेकिन अब 50000 तक की राशि देने का प्रावधान शुरू कर दिया है। इस योजना के तहत लाभ के लिए छात्राओं को ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा।

बिहार कन्या उत्थान योजना के लिए जरुरी पात्रता

  • बालिका बिहार राज्य की मूल निवासी होनी चाहिए।
  • बालिका की शादी नहीं होनी चाहिए।
  • इस योजना के तहत बालिका गरीब घर से होनी चाहिए।
  • बालिका के परिवार में कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी में नहीं होना चाहिए।
  • 10 वीं 12 वीं और ग्रेजुएशन छात्राएं इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।

Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana के लिए कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले edudbt.bih.nic.in पर जाएं।
  • उसके बाद उम्मीदवार होम पेज पर जाएं।
  • अब 10 वीं 12 वीं छात्र रजिस्ट्रेशन पेज को खोलने के लिए ‘Click here to Apply” पर क्लिक करें।
  • अब इसके बाद login page खुलेगा।
  • उसके बाद रजिस्ट्रेशन नंबर डालकर प्राप्त किए गए टोटल मार्क्स प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।
  • अब पूछी गई सभी जानकारियों को भरें।
  • अब एप्लीकेशन फॉर्म में सभी छात्र बैंक डिटेल को भरें।
  • इसके बाद Submit बटन पर क्लिक करें।

Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana का स्टेटस करें चेक

  • स्टेटस चेक करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब योजना के आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां पर आपको आवेदन लिंक 1 या 2 को चुनना होगा।
  • इस लिंक को चुनने के बाद आपके सामने सरकारी सूचना का पेज आ जाएगा।
  • अब स्टेटस को चेक करने के लिए उम्मीदवारों को “View Application Status of Student” लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • उसके बाद उम्मीदवार के सामने स्टेटस देखने का पेज खुलेगा।
  • Application Status Search करने के लिए उम्मीदवारों को आधार नंबर या अकाउंट नंबर में से एक को चुनना होगा।
  • सभी पूछी गई जानकारी को भरने के बाद स्टेटस चेक करने के लिए Search बटन पर क्लिक करना होगा।

Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana FAQs

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना किस राज्य में लागू है ?

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना बिहार राज्य में लागू है।

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का स्टेटस कैसे करें चेक ?

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का स्टेटस आधिकारिक वेबसाइट पर चेक करें।

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का लाभ कौन उठा सकता है?

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना अविवाहित बालिकाएं उठा सकती है।

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत कितनी राशि मिलेगी ?

ग्रेजुएशन की डिग्री पास करने पर 25000 रुपए तक की सहायता राशि का लाभ दिया जाता है।

Leave a Comment