आज के समय में कई जानकारियों को देखने के लिए उम्मीदवारों को अलग अलग पोर्टल पर सर्च करना पड़ता है इस समस्या को देखते हुए भारत सरकार ने युवाओं के लिए एक पोर्टल की शुरुआत की है जिसका नाम My Scheme Portal रखा है। इस पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट myscheme. gov.in पर जाकर उम्मीदवार सभी योजनाओं के बारे में जानकारी ले सकते हैं। माय स्कीम पोर्टल पर अलग श्रेणियों के आधार पर अपने लिए कई तरह की योजनाओं को खोज सकेंगे। आज इस लेख में जानते हैं कि My Scheme Portal क्या है ?, Government Scheme List कैसे खोजे ?, My Scheme Portal Online Process जैसी कई जानकारी को जानें।
जो उम्मीदवार अलग अलग पोर्टल पर जानकारियों को खोजते थे वह अब एक ही पोर्टल पर अपनी सभी सरकारी योजनाओं को एक साथ देख सकेंगे। उम्मीदवार केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं को एक ही मंच से खोज सकते हैं। अब Government Scheme के बारे में जानकारी लेने के लिए योजनाओं को अलग अलग पोर्टल पर जाने की आवश्यकता नहीं होगी। इससे युवाओं का काफी समय बचेगा और आसानी से सभी सरकारी योजनाओं को एक ही पोर्टल पर आसानी से देख सकेंगे।
My Scheme Portal क्या है ?
केंद्र और राज्य सरकार कई तरह की योजनाएं चला रही है लेकिन सही जानकारी न होने के कारण हम उन योजनाओं का लाभ लेने में असमर्थ हो जाते हैं। सरकार नागरिकों की इस समस्या को दूर करने के लिए My Scheme Portal की शुरुआत की गई है। इस पोर्टल की मदद से केंद्र की विभिन्न योजनाओं के बारे में जान सकेंगे। इस पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट myscheme. gov.in पर अपने लिए बेस्ट स्कीम खोजने में काफी मदद मिलेगी। इसके साथ नागरिक अपनी आयु, लिंग, आय और श्रेणी के आधार पर अपने लिए सरकारी योजनाओं की लिस्ट को आसानी से देख सकते हैं।
My Scheme Portal Highlights
My Scheme Portal in Hindi | माय स्कीम पोर्टल |
पोर्टल का नाम English | My Scheme Portal |
आधिकारिक वेबसाइट | myscheme. gov.in |
साल | 2023 |
लाभार्थी | देश के नागरिक |
आवेदन मोड | ऑनलाइन |
My Scheme Portal उद्देश्य | इस पोर्टल का उद्देश्य नागरिकों को एक ही पोर्टल पर विभिन्न योजनाओं की जानकारी देना है। |
My Scheme Portal उद्देश्य
भारत सरकार देश के नागरिकों के लिए My Scheme Portal को शुरू किया गया है। इस पोर्टल का उद्देश्य नागरिकों को एक ही पोर्टल पर विभिन्न योजनाओं की जानकारी देना और आवेदन की प्रक्रिया को काफी आसान बनाना है। My Scheme Portal की सहायता से शिक्षा, व्यापार, कौशल एवं रोजगार, स्वास्थ्य और कल्याण जैसे विभिन्न श्रेणियों से जुड़ी योजनाओं को एक ही पोर्टल पर उपलब्ध कराया जाएगा।
My Scheme Portal के लाभ
- देश के सभी नागरिकों को My Scheme Portal पर विभिन्न योजनाओं की जानकारी एक साथ एक पोर्टल पर मिलेगी।
- माय स्कीम पोर्टल पर आपको योजना को खोजने के लिए कई सुविधाएँ दी गई है।
- इस पोर्टल पर नागरिकों को योजनाओं की कुल 14 श्रेणियां दी गई है।
My Scheme Portal Government Scheme List
Category of Scheme | Number of Government Scheme |
कृषि, ग्रामीण और पर्यावरण | 14 योजनाए |
बैंकिंग, वित्तीय सेवाएं और बीमा | 42 योजनाए |
व्यापार और उद्यमिता | 19 योजनाए |
शिक्षण और अधिगम | 72 योजनाए |
स्वास्थ्य और कल्याण | 22 योजनाए |
आवास और आश्रय | 10 योजनाए |
सार्वजनिक सुरक्षा, कानून और न्याय | 2 योजनाए |
विज्ञान, आई.टी एवं संचार | 6 योजनाए |
कौशल और रोजगार | 22 योजनाए |
सामाजिक कल्याण और सशक्तिकरण | 78 योजनाए |
खेल और संस्कृति | 12 योजनाए |
आवागमन और बनावट | 5 योजनाए |
यात्रा और पर्यटन | 2 योजनाए |
उपयोगिता और स्वच्छता | 16 योजनाए |
My Scheme Portal पर कैसे करें आवेदन ?
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट myscheme. gov.in पर जाएं।
- उसके बाद होमपेज पर Find Scheme for You का ऑप्शन मिलता है।
- जैसे ही आप Find Scheme for You पर क्लिक करते हैं तो उस समय आपके सामने एक नया पेज खुलेगा।
- फिर आपके सामने लिंग, आयु भरने का ऑप्शन मिलेगा उसके बाद Next बटन पर क्लिक करें।
- उसके बाद अपना राज्य चुने फिर अपने क्षेत्र का चुनाव करें।
- फिर से Next बटन पर क्लिक करना होगा।
- उसके बाद अपनी कास्ट को चुने और नेक्स्ट पर क्लिक करें।
- उसके बाद पूछी गई सभी जानकारियों को भरें और Next पर क्लिक करें।
- अब एक या दो श्रेणी को चुने फिर Submit के बटन पर क्लिक करें।
आधिकारिक वेबसाइट पर डिटेल कैसे करें चेक ?
- सबसे पहले myscheme. gov.in पर जाएं।
- उसके बाद होम पेज पर कई तरह की श्रेणियां दी गई है उम्मीदवार जिस भी श्रेणी में जाना चाहे आसानी से डिटेल को चेक कर सकते हैं।
- आप जैसे ही इन श्रेणियों पर क्लिक करेंगे आपके सामने एक नया पेज खुलेगा।
- उसके बाद आप योजना की डिटेल देख सकेंगे।
- उसके बाद आपके सामने आवेदन प्रक्रिया, लाभ आदि जानकारी सामने आएगी।
My Scheme Portal पात्रता
- नागरिक को भारत का मूल निवासी होना चाहिए।
- भारत के सभी वर्ग के नागरिक इस योजना के पात्र रहेंगे।
My Scheme Portal के लिए जरुरी दस्तावेज
- आय प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड
- बैंक खाता संख्या
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
- एजुकेशन मार्कशीट
My Scheme Portal FAQs
My Scheme Portal क्या है ?
जो उम्मीदवार अलग अलग पोर्टल पर जानकारियों को खोजते थे वह अब एक ही पोर्टल पर अपनी सभी सरकारी योजनाओं को एक साथ देख सकेंगे।
My Scheme Portal की आधिकारिक वेबसाइट क्या है ?
My Scheme Portal की आधिकारिक वेबसाइट myscheme. gov.in है।
My Scheme Portal पर कुल कितनी श्रेणियां है ?
My Scheme Portal पर कुल 14 श्रेणियां दी गई है।