केंद्र सरकार भारत के निम्न वर्गीय परिवार में रहने वाले लोगों को एक पक्का मकान देने का प्रयास कर रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना की शुरुआत जून 2015 में की गई थी। इस योजना के चलते लाखों परिवारों को खुद का पक्का मकान लेने का सपना पूरा हो गया है। केंद्र सरकार प्रधानमंत्री आवास योजना को दो प्रकार से चला रही है पहला PMAY -G और दूसरा PMAY -S योजना की शुरुआत की है। इसके चलते शहरी और ग्रामीण दोनों में रहने वाले निम्न वर्गीय परिवारों को पक्के मकान दिए जा रहे हैं।
PM Awas Yojana के द्वारा भारत के लाखों परिवारों का पक्के मकान में रहने का सपना पूरा हो रहा है। इस योजना के चलते जो उम्मीदवार पात्र हैं उन्हें मकान बनाने हेतु सहायता राशि उनके बैंक खाते में दी जाती है। आज इस लेख में PM Awas Yojana Gramin List के बारे में पूरी जानकारी जानते हैं इसके साथ इसकी पात्रता के बारे में भी जानेंगे। इसके लिए इस लेख को आखिरी तक पढ़े।
PM Awas Yojana Gramin List 2023 Highlights
योजना का नाम | पीएम आवास योजना ग्रामीण लिस्ट 2023 |
प्रधानमंत्री आवास योजना की शुरुआत | जून 2015 |
योजना की शुरुआत | केंद्र सरकार द्वारा |
लाभार्थी | निम्न वर्ग के नागरिक |
पीएम आवास योजना की आधिकारिक वेबसाइट | pmayg.nic.in |
PMAY-G List 2023 क्या है?
पीएम आवास योजना के तहत भारत के सभी नागरिकों को आवास देने का काम किया जाता है। जो नागरिक निम्न वर्ग के हैं उन्हें पक्के घर दिए जा रहे हैं। जो उम्मीदवार ग्रामीण क्षेत्रों में गुजर बसर कर रहे हैं वह प्रधानमंत्री आवास योजना की ग्रामीण लिस्ट में आवेदन कर सकते हैं। भारत के शहरी क्षेत्रों में रहने वाले लोग पीएम आवास योजना शहरी लिस्ट में अपना नाम दर्ज करवा सकते हैं।
PM Kisan14th Installment 2023 : इस महीने आ सकती है पीएम किसान 14 वीं किस्त, जल्दी करें चेक
PM Kisan Sampada Yojana 2023: किसानों की आय में होगी बढ़त, mofpi.gov.in पर करें आवेदन
PM Awas Yojana 2023 की लिस्ट कैसे देखें?
- सबसे पहले उम्मीदवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद आधिकारिक वेबसाइट के कोने में एक बार बटन दिखाई देगा जिस पर क्लिक करना होगा।
- फिर उम्मीदवारों को PMAY-G Beneficiary पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपकी स्क्रीन पर एक नई विंडो दिखाई देगी।
- अब आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करना होगा और सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपकी स्क्रीन पर पीएम आवास योजना लिस्ट दिखाई देगी।
PMAY -G List बिना रजिस्ट्रेशन नंबर के कैसे करें चेक?
- सबसे पहले उम्मीदवार प्रधानमंत्री आवास योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- इसके बाद अधिकारी वेबसाइट के कोने पर एक बार बटन दिखाई देगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपको PMAYG Beneficiary पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करने का ऑप्शन मिलेगा।
- उसके बाद रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करने वाले बॉक्स के ठीक नीचे आपको Advanced Search का ऑप्शन दिखाई देगा।
- अब आप Advanced Search पर क्लिक करें और मांगी गई सभी जानकारियों को भरे।
- इसके बाद आप सर्च पर क्लिक करें। अब आप फाइल लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं।
- इसके बाद पीएम आवास योजना ग्रामीण लिस्ट को पीडीएफ में डाउनलोड कर सकते हैं।
PM Awas Yojana को संपर्क करने की प्रक्रिया
- उम्मीदवारों को कांटेक्ट नंबर चेक करने के लिए pmayg.nic.in पर जाएं।
- उसके बाद होम पेज पर Contact Us के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- उसके बाद आपके सामने अधिकारियों की कांटेक्ट नंबर की लिस्ट खुल जाएगी।
- वहां से आप कांटेक्ट नंबर और ईमेल आईडी को चेक कर सकते हैं।
UP Ration Card 2023 : यूपी के इन लोगों के रद्द होंगे राशन कार्ड, देखें पूरी लिस्ट
Jaivik Kheti Portal 2023,ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, jaivikkheti.in पर चेक करें
Pm Kisan Yojana Helpline Number
पीएम किसान योजना के तहत किसी प्रकार की समस्या होने पर हेल्पलाइन नंबर 1800116446 दिया गया है जिसके जरिए आप संपर्क कर सकते हैं। इसके साथ उम्मीदवारों को ईमेल आईडी pmayg@gov.in के जरिए मैसेज भी कर सकते हैं।
PMAY -G List 2023 में पूछे गए प्रश्न / उत्तर
PMAYG लिस्ट कहां से करें चेक ?
प्रधानमंत्री आवास योजना की ग्रामीण लिस्ट आधिकारिक वेबसाइट pmayg.nic.in के जरिए चेक कर सकते हैं।
प्रधानमंत्री आवास योजना की ग्रामीण लिस्ट के जरिए कितनी राशि प्रदान की जाती है?
प्रधानमंत्री आवास योजना के चलते ग्रामीण क्षेत्र के रहने वाले लोगों को 1,30,000 की राशि और शहरी क्षेत्र के रहने वाले लोगों को 1,20,000 तक की राशि को दिया जाता है।
प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से लोन को कितने समय के लिए ले सकते हैं ?
प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से लोन को 30 साल तक चुका सकते हैं।
प्रधानमंत्री आवास योजना में कौन लोग आवेदन कर सकते हैं ?
प्रधानमंत्री आवास योजना में आवेदन करने के लिए उन उम्मीदवारों को चुना जाता है जो आर्थिक रूप से कमजोर हो, मध्यम वर्ग के हो।