PM Awas Yojana 2023,Download New List @pmaymis.gov.in

PM Awas Yojana List : प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्यम वर्ग के लोगों के लिए खुद का घर बनवाने की सुविधा दी है। प्रधानमंत्री आवास योजना (PM Awas Yojana) के तहत जिन परिवारों के पास खुद का घर नहीं है वह अपना पक्का मकान बनवा सकते हैं। इस योजना की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 जून 2015 में की थी। केंद्र सरकार इस योजना के तहत गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले परिवारों को सस्ते दाम पर लोन मुहैया करवाती है। इस योजना में शामिल होने के लिए परिवारों की सलाना आय 3 लाख रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए। आज इस लेख में जानते हैं कि PM Awas Yojana 2022 की List में अपना नाम आधार कार्ड के माध्यम से कैसे देख सकते हैं।

PM Awas Yojana List का मुख्य उद्देश्य

प्रधानमंत्री आवास योजना (PM Awas Yojana) का मुख्य उद्देश्य साल 2023 तक गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले लोगों को खुद का घर मुहैया कराना है। इस योजना से उन लोगों को काफी फायदा मिलेगा जो लोग झुग्गी झोपडी, कच्चे मकानों में अपना जीवन यापन करते हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना में सरकार घर खरीदने के लिए होम लोन की सुविधा देती है। जिसमें 2. 67 लाख रुपए तक की सब्सिडी प्रदान करती है। इस योजना के चलते केंद्र सरकार गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले पात्र परिवारों को काफी सस्ते दामों पर लोन उपलब्ध कराती है।

आपको बता दें कि पीएम किसान योजना में आवास एवं शहरी मंत्रालय द्वारा पूरे देश भर में आवास निर्माण का कार्य कर रही है। इस कार्य को करने से आम जन और गरीब परिवारों को इस सुविधा का लाभ मिल सकेगा। इस योजना के चलते सरकार भूमि की आकृति जनित खतरे, जीवन की हानि जैसे बातों को ध्यान में रखते हुए इस योजना की शुरुआत की गई है।

PM Awas Yojana 2023 Highlight

योजना का नामPM Awas Yojana
योजना की शुरुआत25 जून 2015
योजना की शुरुआत किसने कीप्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी
किसके द्वारा शुरूकेंद्र सरकार
आधिकारिक वेबसाइटpmaymis.gov.in
विभागआवास और शहरी मामलों के मंत्रालय
उद्देश्यगरीबी रेखा के नीचे के लोगों को पक्का मकान देना
रजिस्ट्रेशन साल2023

प्रधानमंत्री आवास योजना 2023 से जुड़ी नई अपडेट

प्रधानमंत्री आवास योजना की शुरुआत केंद्र सरकार ने साल 2015 में की थी। इस योजना का मुख्य उद्देश्य गरीबी रेखा से नीचे के लोगों को घर देना है। जिसके चलते साल 2023 तक लगभग 1.12 करोड़ मकान बनाने का लक्ष्य रखा गया है। पीएम आवास योजना के तहत शहरी इलाकों में और अधिक घरों का निर्माण बनाने की मंजूरी दी गई है। अब तक सरकार ने इस योजना के तहत करीब 1 करोड़ 1 लाख घरों का निर्माण कर चुकी है।

PMAY को शुरू करने का मकसद भारत के हर एक नागरिक के पास अपना पक्का मकान हो। जिसके तर्ज पर इस योजना की शुरुआत पीएम नरेंद्र मोदी ने की थी। इस योजना के तहत लोगों को रोजगार के नए मौके मिलेंगे जिससे बेरोजगारी की दर में गिरावट देखने को मिलेगी और देश की आर्थिक व्यवस्था में भी मजबूती मिलेगी।

प्रधानमंत्री आवास योजना 2023 पात्रता

  • भारत का स्थाई निवासी होना जरुरी।
  • इस योजना के तहत आवेदक की आयु 18 वर्ष से ऊपर होनी चाहिए।
  • आवेदक का कोई पक्का मकान नहीं होना चाहिए।
  • आवेदक के परिवार के किसी भी सदस्य के पास अपनी प्रॉपर्टी नहीं होनी चाहिए।
  • इस योजना के तहत आवेदक किसी भी सरकारी योजना का लाभ नहीं ले रहा हो।
  • आवेदक की पारिवारिक वार्षिक आय 3 लाख से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।

PM Awas Yojana 2023 के लिए जरुरी दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • बैंक पासबुक
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • जाति प्रमाण पत्र (अगर जरुरत हो)
pm awas yojana

PM Awas Yojana 2023 के लिए कैसे करें आवेदन ?

  • सबसे पहले आवेदक को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • उसके बाद आपके सामने pmaymis.gov.in खुलेगी।
  • अब आपको होम पेज पर Menu में Citizen Assessment का ऑप्शन दिखाई देगा।
  • उसके बाद आपके सामने दो विकल्प दिखाई देंगे पहला Slum Dwellers और Benefits Under 3 Components होंगे।
  • अब आवेदक अपनी पात्रता के अनुसार ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने एक नई विंडो खुलेगी। जिसमें आपको पूछी गई सभी जानकारियों को भरना होगा।
  • अब उम्मीदवारों को आधार कार्ड का नंबर डालना होगा।
  • सभी जानकारियों को भरने के बाद सबमिट के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • ऐसे उम्मीदवार पीएम आवास योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।

PM Awas Yojana 2023 Helpline Number

प्रधानमंत्री आवास योजना में अगर किसी आवेदक को किसी प्रकार की समस्या होती है तो उसके लिए केंद्र सरकार ने एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। जिसकी मदद से आवेदक की समस्या का निवारण किया जाता है। इस योजना के तहत शहरी और ग्रामीण लोग अपना घर प्राप्त कर सकते हैं। सरकार ने आवेदकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए हेल्पलाइन नंबर 011-23063285 , 011- 23060484 जारी कर दिया गया है। जिसमें इस योजना से जुड़ी सभी जानकारियों को आसानी से जान सकते हैं।

PM Awas Yojana 2023 FAQs

PM Awas Yojana की शुरुआत कब हुई ?

प्रधानमंत्री आवास योजना की शुरुआत 22 जून 2015 में हुई थी।

PM Awas Yojana की शुरुआत किसने की ?

प्रधानमंत्री आवास योजना की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की थी।

PM Awas Yojana की आधिकारिक वेबसाइट क्या है ?

प्रधानमंत्री आवास योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmaymis.gov.in है।

PM Awas Yojana से जुड़ी समस्या के लिए कहां संपर्क करें ?

प्रधानमंत्री आवास योजना से जुड़ी समस्या के लिए हेल्पलाइन नंबर 011-23063285 , 011- 23060484 जारी किया गया है।

Leave a Comment