मोदी सरकार देश के किसानों के लिए कई तरह की योजना लेकर आ रही है जिससे किसान अपनी आय को दोगुना बढ़ा सकते हैं। केंद्र सरकार ने 18 फरवरी 2016 को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की शुरुआत की थी। इस योजना के तहत किसानों को 2 लाख तक का बीमा दिया जाता है। यह एक प्रकार की वन नेशन वन स्कीम है। इस योजना को शुरू करने के लिए सरकार ने साल 2021-22 में 16000 करोड़ रुपए तक का बजट एलान किया था। आज इस लेख में जानते हैं कि PM Fasal Bima Yojana क्या है?, फसल बीमा योजना की पात्रता, कैसे करें आवेदन ? जैसी जानकारियों को जानने के लिए इस लेख को आखिरी तक पढ़े।
PM Fasal Bima Yojana की शुरुआत
आपको बता दें कि कई बार किसानों की फसलें किसी न किसी कारण की वजह से खराब हो जाती है जिसके चलते किसानों को बड़ा नुकसान जिला पड़ता है इस समस्या को देखते हुए केंद्र सरकार ने किसानों के लिए PM Fasal Bima Yojana की शुरुआत की है। इस योजना के चलते किसानों को कृषि बीमा कंपनी इंश्योरेंस देगी। इसमें फसलों का कुछ प्रतिशत भुगतान बीमा कंपनी को जमा करना होता है। इस योजना के तहत कुल 52 लाख किसानों को क्लेम राशि मिली है।
PM Fasal Bima Yojana Highlight
योजना का नाम | पीएम फसल बीमा योजना |
योजना का नाम in English | PM Fasal Bima Yojana |
योजना की शुरुआत किसने की ? | केंद्र सरकार |
लाभार्थी | देश के किसान |
आधिकारिक वेबसाइट | pmfby.gov.in |
पीएम फसल बीमा योजना का उद्देश्य
इस योजना का मुख्य उद्देश्य है कि किसानों को उनकी फसलों के नुकसान के बाद भी किसानों को लाभ दिया जाता है। इस योजना के चलते किसानों की आय दोगुना हो सकती है इसके साथ किसानों को खेती के लिए प्रोत्साहन भी दिया जाएगा। जिससे किसान अपना जीवन बसर अच्छे से कर सकें।
PM Fasal Bima Yojana के लाभ
- इस योजना के तहत किसानों को 2 लाख तक का बीमा दिया जाएगा।
- अगर किसान की फसल बर्बाद हो जाती है तो 15 दिन के अंदर किसान के खाते में क्लेम राशि पहुंच जाती है।
- इस योजना का लाभ किसान ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम से किया जाता है।
पीएम फसल बीमा योजना की पात्रता
- किसानों को देश का मूलनिवासी होना चाहिए।
- इस योजना के तहत किसान अपनी खेती का इंश्योरेंस भी करा सकते हैं।
- इस योजना के तहत उन्हीं किसानों को लाभ मिलेगा जो किसी नई बीमा के लाभार्थी होंगे।
- अगर किसी मनुष्य द्वारा फसल बर्बाद होती है तो बीमा राशि के पात्र नहीं होंगे।
PM Fasal Bima Yojana के लिए जरूरी दस्तावेज
- आधार कार्ड
- किसान आईडी कार्ड
- बैंक अकाउंट नंबर
- ड्राइविंग कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
- राशन कार्ड
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लिए ऑनलाइन कैसे करें आवेदन?
- सबसे पहले किसानों को pmfby.gov.in पर जाना होगा।
- उसके बाद होम पेज दिखाई देगा।
- उसके बाद फार्मर कॉर्नर के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आप गेस्ट फार्मर के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- फिर किसानों को जरूरी जानकारी भरनी होगी।
- उसके बाद क्रिएट यूजर के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- उसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
PMFBY के लिए ऑफलाइन कैसे करें आवेदन?
- सबसे पहले आपको अपने नजदीकी बैंक जाना होगा।
- उसके बाद इस योजना के लिए आपको आवेदन फॉर्म प्राप्त करना होगा।
- फिर आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारियों को भरना होगा।
- उसके बाद आवेदन फॉर्म को भरकर बैंक में वापस जमा करना होगा।
- इसके बाद बैंक के द्वारा एक पर्ची दी जाएगी जिसे आपको संभाल कर रखना होगा।
- इस प्रकार आपका ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
UP Ration Card 2023 : यूपी के इन लोगों के रद्द होंगे राशन कार्ड, देखें पूरी लिस्ट
SMAM Kisan Yojana 2023: किसान यंत्र पर मिलेगी 80 % की सब्सिडी, ऐसे करें आवेदन
PM Fasal Bima Yojana मोबाइल ऐप से कैसे करें डाउनलोड?
केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को मोबाइल ऐप के जरिए चेक करने के लिए ग्राहकों को Crop Insurance ऐप को डाउनलोड करना होगा। के माध्यम से किसान आसानी से रजिस्ट्रेशन, बीमा राशि की जानकारी, फसल के नुकसान का क्लेम आदि सेवाएं प्राप्त कर सकते हैं। Crop Insurance App को डाउनलोड करने की प्रक्रिया इस प्रकार से है:
- सबसे पहले किसानों को मोबाइल फोन के प्ले स्टोर पर जाना होगा।
- इसके बाद सर्च बॉक्स में Crop Insurance को सर्च करना होगा।
- उसके बाद आधिकारिक ऐप का चयन करना होगा।
- अब आपको Install के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- कुछ समय के बाद आपके मोबाइल फोन में ऐप डाउनलोड हो जाएगा।
- इस ऐप को डाउनलोड करने के बाद फसल बीमा से संबंधित जानकारी को आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।