केंद्र सरकार देश के किसानों की स्थिति को सुधारने के लिए कई तरह की योजनाएं चला रही हैं। इसी में से एक पीएम किसान एफपीओ योजना है। इस योजना के तहत केंद्र सरकार किसानों को 15 लाख तक की वित्तीय सहायता देगी। आपको बता दें कि अभी तक सरकार ने नए अपडेट को लेकर नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है लेकिन बहुत जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट की मदद से PM Kisan FPO Registration Form को ऑनलाइन भर सकते हैं।
देश के किसानों की स्थिति को सुधारने के लिए सरकार कई तरह के प्रयास कर रही है। आज इस लेख में PM Kisan FPO Yojana के चलते कई तरह की जानकारी प्राप्त करते हैं। जैसे कि पीएम किसान FPO योजना क्या है ?, पीएम किसान FPO योजना का उद्देश्य, लाभ , विशेषता , पात्रता, जरुरी दस्तावेज, पीएम किसान FPO योजना के लिए कैसे करें आवेदन ?, PM Kisan FPO Registration Online आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।
पीएम किसान FPO योजना 2023
PM Kisan FPO Yojana का लाभ उठाने के लिए देश के किसानों को इस योजना के चलते आवेदन करना होगा। इस योजना के चलते किसानों को और भी फायदे होंगे। जो किसान इन संगठनों से जुड़े होंगे उन्हें उपज के लिए बाजार मिलेगा। इसके साथ ही किसानों को खाद, दवाई, बीज और कृषि उपकरण जैसा जरुरी सामान खरीदना आसान होगा। इससे किसानों को बिचौलियों से मुक्ति मिलेगी। FPO सिस्टम से किसानों को अपनी फसल के लिए काफी अच्छा रेट मिलेगा।
केंद्र सरकार किसानों के लिए पांच साल की अवधि में 10000 FPO बनाएगी। केंद्र सरकार प्रत्येक FPO की स्थापना से 5 वर्षों तक का समर्थन जारी करेगी। सभी किसान उपज संगठनों का उद्देश्य छोटे किसानों को मंच प्रदान करना है। सबसे पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने पीएम किसान FPO योजना के तहत 9 फरवरी 2020 को चित्रकूट, उत्तर प्रदेश में FPO की शुरुआत की। मोदी सरकार किसानों की आय दोगुनी करने का लगातार प्रयास कर रही है। वहीं सरकार किसानों को नया कृषि बिजनेस शुरू करने के लिए 15 लाख रुपए मुहैया कराएगी।
PM Kisan FPO Yojana Highlights
योजना का नाम | PM Kisan FPO Yojana |
किसके द्वारा शुरू | केंद्र सरकार |
योजना की शुरुआत | 9 फरवरी 2020 |
लाभार्थी | देश के किसान |
eNAM Toll Free Number | 1800 270 0224 |
किसने की शुरुआत | पीएम नरेंद्र मोदी |
PM Kisan FPO Yojana का उद्देश्य
देश के ऐसे बहुत से किसान है जिन्हें खेती कर ज्यादा लाभ नहीं मिल रहा है। इन किसानों को आर्थिक राहत पहुंचाने के लिए केंद्र सरकार ने PM Kisan FPO Yojana की शुरुआत की है। इस योजना के चलते किसान FPO को केंद्र सरकार द्वारा 15 – 15 लाख रुपए तक की आर्थिक सहायता मुहैया की जाएगी। इस योजना का मुख्य उद्देश्य कृषि क्षेत्र को आगे बढ़ाना है।
Kisan FPO Yojana की विशेषताएं
- मोदी सरकार 10 हजार नए किसान संगठन बनाएगी।
- Kisan FPO Yojana में साल 2024 तक करीब 6865 करोड़ रुपये तक का खर्च आएगा।
- केंद्र सरकार किसानों को 15 लाख तक की आर्थिक मदद प्रदान करेगी।
- इस योजना के चलते करीब 30 लाख किसान लाभान्वित होंगे।
- इस योजना में छोटे सीमांत किसानों का समूह बनेगा।
पीएम किसान FPO योजना के लाभ
- पीएम किसान FPO योजना का लाभ देश के किसानों को दिया जाएगा।
- केंद्र सरकार देश के किसानों को 15 लाख रुपए तक की आर्थिक मदद प्रदान की जाएगी।
- पीएम किसान FPO योजना के चलते कम से कम 100 से 300 किसानों का समूह होना चाहिए।
- किसानों को इस योजना के चलते बीज, खाद, दवाई और कृषि उपकरण जैसा जरुरी सामान खरीदना काफी आसान होगा।
- जो उम्मीदवार इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं वह आवेदन कर सकते हैं।
PM Kisan FPO Yojana पात्रता
- आवेदक को किसान होना चाहिए।
- आवेदन देश का भारतीय नागरिक होना चाहिए।
- पहाड़ी क्षेत्र में कम से कम 100 सदस्य होने चाहिए।
- PM Kisan FPO Yojana के चलते प्लेन क्षेत्र में कम से कम 300 सदस्य होने चाहिए।
- FPO के पास खुद की कृषि भूमि होनी चाहिए।
PM Kisan FPO Yojana के लिए जरुरी दस्तावेज
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- जमीन के दस्तावेज
- आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
- बैंक खाता डिटेल
PM Kisan FPO Yojana ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट enam.gov.in पर जाना होगा।
- उसके बाद होम पेज खुलेगा।
- उसमें FPO का ऑप्शन मिलेगा।
- उसके बाद रजिस्ट्रेशन के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलकर सामने आएगा।
- उसमें कई तरह की जानकारी को भरना होगा।
- उसके बाद कैंसिल चेक और आईडी प्रूफ अपलोड करना होगा।
- अब सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
PM Kisan FPO Yojana में लॉगिन करने की प्रक्रिया
- उम्मीदवारों को राष्ट्रिय कृषि बाजार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- उसके बाद आपके सामने होम पेज खुलेगा।
- फिर उम्मीदवारों को FPO के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- अब उम्मीदवारों को login का ऑप्शन देखने को मिलेगा।
- उसके बाद आपके सामने Login Form देखने को मिलेगा।
- उसके बाद उम्मीदवारों को User Name, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
- ऐसे उम्मीदवार लॉगिन कर सकते हैं।
ग्रीवेंस स्टेटस कैसे करें चेक
- सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- उसके बाद आपके सामने होम पेज खुलेगा।
- उसके बाद Contact Us के ऑप्शन पर जाना होगा।
- फिर आपके पास If You have grievance click here पर क्लिक करना होगा।
- उसके बाद चेक टिकट स्टेटस पर क्लिक करना होगा।
- उसके बा ईमेल आईडी और टिकट नंबर दर्ज करना होगा।
- इसके बाद आपको सर्च के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- उसके बाद ग्रीवेंस स्टेटस आपके सामने देखने को मिलेगा।
PM Kisan FPO Yojana FAQs
PM Kisan FPO Yojana क्या है ?
FPO किसानों का संगठन होता है जिसमें 11 से अधिक किसान हो सकते हैं। यह फसल का व्यापार कर सकते हैं।
PM Kisan FPO Yojana की शुरुआत कब हुई थी ?
PM Kisan FPO Yojana की शुरुआत 9 फरवरी 2020 को हुई थी।
eNAM Toll Free Number क्या है ?
1800 270 0224
PM Kisan FPO Yojana की शुरुआत किसने की ?
PM Kisan FPO Yojana की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की।