केंद्र सरकार देश के किसानों की आय में वृद्धि करने के लिए कई तरह की योजनाएं शुरू कर रही है। इसी को देखते हुए केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री किसान संपदा योजना की शुरुआत की है। इस योजना के चलते फसल की बर्बादी को रोकने का प्रयास किया जा रहा है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को बढ़ावा मिल सकेगा और किसानों की आय दोगुना हो सकेगी। इस योजना के द्वारा सरकार किसानों को अपनी फसल को सही तरीके से बेचने का प्रबंधन देती है। इससे खाने की चीजों की प्रोसेसिंग की स्पीड को बढ़ावा और खाने की चीजों के निर्यात में मदद मिलती है।
PM Kisan Sampada Yojana के चलते किसानों को लाभ पाने के लिए रजिस्ट्रेशन करना होगा। इस योजना का संचालन खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय द्वारा किया जाता है। प्रधानमंत्री किसान सम्पदा योजना की शुरुआत साल 2017 को की गई थी। इस योजना के चलते कृषि कार्यों को बढ़ावा दिया जाता है। इसके साथ इस योजना का मकसद है कि बड़े पैमाने पर किसानों को इसका लाभ दिया जाता है। देश के किसान इस योजना का लाभ 31 मार्च 2026 तक उठा सकते हैं। आज इस लेख में PM Kisan Sampada Yojana पात्रता, प्रधानमंत्री किसान सम्पदा योजना क्या है ? आदि जानकारी को जानने के लिए लेख को आखिरी तक पढ़े।
PM Kisan Sampada Yojana क्या है?
पीएम किसान सम्पदा योजना के तहत सरकार खेती में हुए आनाज को सही तरीके से दुकानों तक पहुंचाने में मदद करती है। इस योजना के तहत सरकार द्वारा किसानों को अपने पैदावार को बढ़ाने के लिए इसकी शुरुआत की गई है। Kisan Sampada Yojana की मदद से भारत में खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र के विकास को तेजी से बढ़ाया जा रहा है। इस वजह से किसानों को अपनी पैदावार को बढ़ाने और बेचने में अच्छे दाम मिले हैं। इसी से किसानों को नए रोजगार मिलने के अवसर देखने को मिलेंगे।
पीएम किसान सम्पदा योजना Highlights
योजना का नाम | पीएम किसान सम्पदा योजना |
योजना की शुरुआत | साल 2017 |
आधिकारिक वेबसाइट | mofpi.gov.in |
इस योजना का लाभ | 31 मार्च 2026 तक उठाएं |
उद्देश्य | किसानों की आय में बढ़त |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन माध्यम |
PM Kisan Sampada Yojana का उद्देश्य
केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री किसान संपदा योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य आधुनिकरण के माध्यम से किसानों की आय में वृद्धि कर उनके जीवन में सुधार लाना है। बता दें कि आज भी कई ऐसे किसान हैं जिन की फसलें ना सही तरीके से कटती है और ना ही उसके सही दाम मिलते हैं। जिसके चलते किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इन परेशानियों को देखते हुए केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री किसान संपदा योजना की शुरुआत की है जिसके जरिए किसानों की खेती अच्छे दामों में बिकेगी।
PM Kisan Sampada Yojana की पात्रता
- आवेदक देश का स्थाई निवासी होना चाहिए।
- आवेदक किसान होना आवश्यक है।
योजना के आवेदन हेतु जरूरी दस्तावेज
- आवेदक का आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- आयु प्रमाणपत्र
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
- ईमेल आईडी
प्रधानमंत्री किसान संपदा योजना के लाभ
- इस योजना के तहत खेती को बेचने पर किसानों को अच्छे दाम मिलेंगे।
- इससे किसानों की आय में वृद्धि होगी।
- इसके अलावा देश के ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।
- इस योजना के चलते नए प्रोजेक्ट तैयार किए जा रहे हैं।
प्रधानमंत्री किसान संपदा योजना की सूची
- मेगा फूड पार्क
- कोल्ड चेन
- खाद्य प्रसंस्करण
- एग्रो प्रोसेसिंग क्लस्टर
Mega Food Park
इस योजना के चलते किसानों, खुदरा विक्रेताओं को एक साथ लाकर कृषि उत्पादन को बाजार से जुड़ने के लिए एक तंत्र प्रदान किया जाएगा। जिससे किसानों की आय में वृद्धि हो सकेगी और रोजगार के नए अवसर भी मिलेंगे। मेगा फूड पार्क योजना एक प्रकार की क्लस्टर योजनाओं पर आधारित है।
कोल्ड चेन
प्रधानमंत्री किसान संपदा योजना के चलते कोल्ड चेन अपने बुनियादी ढांचे की सुविधा प्रदान करेगी। जिसके चलते उपभोक्ता फॉर्म गेट से बिना किसी ब्रेक के सुविधा प्राप्त कर सकेंगे। इस योजना के चलते प्री कुलिंग, ग्रेडिंग, तौल, छटाई, डेरी, मुर्गी पालन आदि काम शामिल है।
खाद्य प्रसंस्करण
इस योजना के चलते प्रसंस्करण के स्तर को बढ़ावा मिलता है। इसके अलावा नई इकाइयों की स्थापना और मौजूदा इकाईयों का आधुनिकरण और विस्तार इस योजना के तहत किया जाता है।
एग्रो प्रोसेसिंग क्लस्टर
इस परियोजना के माध्यम से किसानों को एक बुनियादी ढांचा बनाया जाता है जिससे वह अपनी सामान्य सुविधाओं का विकास कर सकें। इस योजना के चलते किसानों को प्रोसेशन और बाजारों से आधुनिक बुनियादी ढांचे के साथ एक श्रंखला के माध्यम से जोड़ा जा सके।
PM Kisan Sampada Yojana के लिए ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले किसानों को mofpi.gov.in पर जाना होगा।
- उसके बाद आपके सामने एक होम पेज खुलेगा।
- फिर होमपेज पर आपको आवेदन करें के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- उसके बाद आपकी स्क्रीन पर आवेदन फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
- फिर पूछी गई सभी जानकारियों को भरना होगा।
- फिर सबमिट के ऑप्शन पर जाना होगा।
- इस तरह से प्रधानमंत्री किसान संपदा योजना के तहत आवेदन कर सकेंगे।
PM Kisan Sampada Yojana से जुड़े FAQs प्रश्न/उत्तर
PM Kisan Sampada Yojana क्या है ?
इस योजना के तहत किसानों की आय में वृद्धि होगी।
PM Kisan Sampada Yojana की आधिकारिक वेबसाइट क्या है ?
प्रधानमंत्री किसान संपदा योजना की आधिकारिक वेबसाइट mofpi.gov.in ये है जिसके चलते किसान आवेदन कर सकेंगे।
प्रधानमंत्री किसान संपदा योजना के लाभ क्या है ?
इस योजना के चलते किसान कृषि उपज की बर्बादी को रोक सकते हैं। जिससे किसानों को फसल का अच्छा दाम मिल सकेगा।
PM Fasal Bima Yojana 2023: किसानों को मिलेगा 2 लाख का बीमा, चेक करें
Vidhva Pension Yojana 2023, State Wise List, ऑनलाइन आवेदन
Jaivik Kheti Portal 2023,ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, jaivikkheti.in पर चेक करें
UP Ration Card 2023 : यूपी के इन लोगों के रद्द होंगे राशन कार्ड, देखें पूरी लिस्ट