PM Shadi Shagun Yojana 2023 Application Form, Eligibility @maef.nic.in/schemes

मुस्लिम लड़कियों के लिए केंद्र सरकार ने एक योजना शुरू की है जिसका नाम पीएम शादी शगुन योजना है। इस योजना के तहत मुस्लिम लड़कियों को शादी के लिए सरकार की तरफ से 51000 रुपए तक का उपहार दिया जाता है। जो मुस्लिम लड़कियां शादी से पहले ग्रेजुएशन करती वह पीएम शादी शगुन योजना के पात्र होती हैं। देश भर में सभी मुस्लिम वर्ग की लड़कियां PM Shadi Shagun Yojana के तहत उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित की जाएंगी। आज इस लेख में जानते हैं कि PM Shadi Shagun Yojana क्या है?, कैसे मिलता है पैसा?, PM Shadi Shagun Yojana ऑनलाइन फॉर्म जैसी कई जानकारियां।

जो लोग अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़े वर्ग से आते हैं उनके लिए पीएम शादी शगुन योजना एक बड़े तोहफे से कम नहीं है। इस योजना का लाभ शहरों और ग्रामीण दोनों लोग उठा सकते हैं। शादी शगुन योजना के तहत उम्मीदवारों की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए। मुस्लिम लड़कियों की शिक्षा को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने मौलाना आजाद एजुकेशन फाउंडेशन (MAEF) की शिफारिश पर इस योजना को शुरू करने का फैसला लिया गया।

शादी शगुन योजना क्या है ?

कई ऐसे मुस्लिम वर्ग हैं जिनमें लड़कियों की शिक्षा को प्रोत्साहन नहीं मिलता है। इसी को देखते हुए केंद्र सरकार ने मुस्लिम समाज की लड़कियों को उच्च शिक्षा देने के लिए शादी शगुन योजना की शुरुआत की है। इस योजना के चलते अल्पसंख्यक मुस्लिम लड़कियों को शिक्षा के लिए प्रेरित करना है। इसके साथ ही मुस्लिम वर्ग के माता पिता को बेटी की शादी के लिए सरकार की तरफ से आर्थिक सहायता का लाभ दिया जाता है। इस योजना के तहत इन लड़कियों की शिक्षा में वृद्धि होगी। केंद्र सरकार कक्षा 9 वीं और 10 वीं की पढ़ाई पूरी करने वाली लड़कियों को 10000 रुपए तक का पुरस्कार दिया जाएगा। वहीं पहले यह पुरस्कार कक्षा 11 वीं और 12 वीं की पढ़ाई पूरी कर चुकी मुस्लिम लड़कियों को दी जाती थी।

PM Shadi Shagun Yojana Highlights

योजना का नामपीएम शादी शगुन योजना
योजना का नाम in English PM Shadi Shagun Yojana
किसने की शुरूकेंद्र सरकार
लाभार्थीमुस्लिम वर्ग की लड़कियां
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन मोड़
राशि51000 रुपए
आधिकारिक वेबसाइटmaef.nic.in/schemes

PM Shadi Shagun Yojana का उद्देश्य

शादी शगुन योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य मुस्लिम समाज के माता पिता को लड़कियों को उच्च शिक्षा देने के लिए प्रोत्साहित करना है। इस योजना के माध्यम से केंद्र सरकार मुस्लिम लड़कियों को अपनी पढ़ाई के लिए आर्थिक रूप से मदद करती है। जो लड़की शादी से पहले स्नातक की शिक्षा प्राप्त करती है उसे सरकार द्वारा 51000 रूपए तक की राशि का लाभ दिया जाता है। इस राशि को शादी के शगुन के रूप में लड़कियों को प्रदान किया जाता है।

पीएम शादी शगुन योजना के लाभ

  • इस योजना के तहत मुस्लिम लड़कियों को ग्रेजुएशन करने के बाद शादी होने पर 51000 रुपए तक की राशि का लाभ दिया जाता है।
  • यह योजना सिर्फ मुस्लिम लड़कियों को दी जाती है।
  • PM Shadi Shagun Yojana के तहत 9 वीं और 10 वीं पास करने पर सरकार की तरफ से 10 हजार रुपए तक का लाभ दिया जाता है।
  • इस योजना का लाभ उठाने के लिए स्नातक की पढ़ाई किसी मान्यता कॉलेज से होनी चाहिए।

पीएम शादी शगुन योजना के लिए पात्रता

  • इस योजना का लाभ उठाने के लिए उम्मीदवारों को MAEF की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इस योजना के तहत सिर्फ उन्हीं लड़कियों को लाभ मिलेगा जो अल्पसंख्यक या पिछड़े वर्ग से हैं।
  • भारत के सभी राज्यों में पीएम शादी शगुन योजना को शुरू किया गया है।
  • इस योजना का लाभ मुस्लिम वर्ग के अलावा जैन, ईसाई, पारसी धर्म के लोगों को दिया जाता है।
  • शादी शगुन योजना के तहत बालिकाओं को 51000 रुपए तक की आर्थिक राशि दी जाएगी।
  • बालिका भारत की मूल निवासी होनी चाहिए।
  • बालिका की पारिवारिक आय 1.5 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।

शादी शगुन योजना के लिए ऑनलाइन फॉर्म

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट maef.nic.in/schemes पर जाएं।
  • उसके बाद छात्रवृत्ति के ऑप्शन पर जाना होगा जहां एक नया पेज खुलेगा।
  • फिर शादी शगुन योजना फॉर्म के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • आवेदन फॉर्म आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगा।
  • अब मांगी गई सभी जानकारियों को पूरा भरें।
  • आखिरी में सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • उसके बाद एक रजिस्ट्रेशन स्लिप आपके सामने स्क्रीन पर खुलेगी।
  • फिर आप इस रजिस्ट्रेशन स्लिप को डाउनलोड कर सकते हैं।

PM Shadi Shagun Yojana के लिए योग्यता

  • इस योजना के पात्र बनने के लिए लड़कियों को maef.nic.in/schemes पर जाना होगा।
  • लड़कियों को स्नातक तक की पढ़ाई करना जरुरी है।
  • यह योजना दश के सभी राज्यों में लागू है।
  • जिन मुस्लिम बालिकाओं ने स्नातक की पढ़ाई बीच में छोड़ दी है उन्हें इस योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा।
  • जिन छात्रों ने स्कूल स्तर पर मौलाना आजाद एजुकेशन फाउंडेशन से छात्रवृति प्राप्त की हो उन्हें इसका लाभ दिया जाएगा।

PM Shadi Shagun Yojana FAQs

पीएम शादी शगुन योजना की शुरुआत किसने की ?

पीएम शादी शगुन योजना की शुरुआत केंद्र सरकार द्वारा की गई है।

पीएम शादी शगुन योजना में कितना पैसा मिलता है ?

पीएम शादी शगुन योजना में मुस्लिम लड़कियों को 51000 रुपए तक की राशि का लाभ दिया जाएगा।

पीएम शादी शगुन योजना की आधिकारिक वेबसाइट क्या है ?

पीएम शादी शगुन योजना की आधिकारिक वेबसाइट maef.nic.in/schemes ये है।

Leave a Comment