केंद्र सरकार देश में रहने वाले किसानों के लिए कई तरह की योजनाओं को शुरू करने का बेड़ा उठाया जा रहा है ताकि ये किसान नागरिक खेती में काफी अच्छी फसल उगाकर कई तरह के लाभ को प्राप्त कर सकें। किसानों को खेती के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार स्माम किसान योजना को लेकर आई है। इस योजना के तहत किसान नागरिक सब्सिडी के रूप में कृषि यंत्रों को खरीद सकते हैं। किसानों को यह यंत्र इसलिए मुहैया कराएं हैं ताकि किसान इन यंत्रों की मदद से अपनी खेती को और बेहतर बना सके।
कृषि क्षेत्र में बेहतर सुधार के लिए केंद्र सरकार ने SMAM Kisan Yojana की शुरुआत की है। जिससे किसान अपनी खेती को और बेहतर बना सकें। आज इस लेख में जानते हैं कि SMAM की फुल फॉर्म क्या है ?, स्माम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट , स्माम किसान योजना में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें जैसी कई जानकारियों को जानने के लिए इस लेख को पूरा आखिरी तक पढ़े।
स्माम किसान योजना क्या है ?
केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई ये एक योजना है जिसमें किसान सब्सिडी के रूप में कृषि यंत्रों को काफी आसानी से खरीद सकते हैं। इस योजना का लाभ उठा कर किसान कृषि कार्यों को पूरा कर सकते हैं। इन आधुनिक उपकरणों का इस्तेमाल करके किसान काफी कम समय में खेती के कार्य को कर सकते हैं। कई ऐसे किसान हैं जो इन कृषि यंत्रों को खरीदने के लिए सक्षम नहीं है तो ये किसान इस योजना का लाभ उठाकर कृषि कार्यों को काफी तेजी से कर सकते हैं। इस यंत्रों को खरीदने के लिए किसानों को 50 % से लेकर 80 % तक सब्सिडी लेने का लाभ मिलता है।
SMAM Kisan Yojana Highlights
योजना का नाम | स्माम किसान योजना |
किसके द्वारा शुरू | केंद्र सरकार |
लाभार्थी | देश के किसान |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | agrimachinery.nic.in |
SMAM Kisan Yojana 2023 का उद्देश्य
इस योजना का मुख्य उद्देश्य है कि जो किसान आर्थिक रूप से कमजोर है वो सब्सिडी के माध्यम से आधुनिक यंत्रों को खरीद कर अपनी खेती को बेहतर बना सकते हैं। जैसा कि आप सभी को पता है कि आज के समय में सभी कार्य मशीनों के द्वारा काफी तेजी से हो रहे हैं जिसके चलते केंद्र सरकार इन उपकरणों को सब्सिडी के माध्यम से मुहैया करा रही है। स्माम किसान योजना के चलते किसानों को काफी कम दामों में महंगे उपकरणों के जरिए खेती करने में सुविधा मिल रही है।
आपको बता दें कि इन आधुनिक यंत्रों की मदद से किसानों को खेती करने में समय की काफी बचत होगी। इन आधुनिक यंत्रों की मदद से खेती करना काफी आसान होता जा रहा है। पहले गेहूं की फसल की कटाई में एक हफ्ते का समय लगता था लेकिन वहीं अब इन यंत्रों की मदद से ये कार्य 2 दिन में हो जाते हैं। अब सब्सिडी की मदद से किसान इन यंत्रों को खेती करने में इस्तेमाल करने लगा है।
स्माम किसान योजना के लाभ
SMAM योजना के कई लाभ हैं जिससे किसानों को खेती करने में काफी आराम मिल रहा है और इससे इन किसानों के समय में भी काफी बचत हो रही है। जानते हैं स्माम किसान योजना से होने वाले इन लाभों के बारे में कई जानकारी :
- इस योजना का लाभ देश के सभी नागरिक उठा सकते हैं।
- किसानों के समय की काफी बचत होगी।
- आधुनिक यंत्रों की मदद से खेती काफी बेहतर होगी।
- इस योजना के चलते सभी किसान खेती के लिए प्रेरित होंगे।
SMAM किसान योजना के लिए पात्रता
इस योजना के चलते केवल पात्र किसान ही आवेदन कर सकते हैं। जो किसान ST , OBC, SC श्रेणी में आते हैं उनके पास जाति प्रमाण पत्र होना बेहद जरुरी है। इसके साथ जो किसान इन यंत्रो को सब्सिडी के माध्यम से खरीदना चाहते हैं उनके पास भूमि का अधिकार ROR दस्तावेज होना बेहद जरुरी है। इसके बिना किसानों को SMAM किसान योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
SMAM किसान योजना के लिए जरुरी दस्तावेज
- आधार कार्ड
- बैंक पासबुक
- जाति प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
- भूमि से सम्बंधित ROR दस्तावेज
SMAM Kisan Yojana 2023 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें ?
- सबसे पहले किसानों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- उसके बाद होम पेज पर जाना होगा।
- उसमें Direct Benefit Transfer in Agriculture Mechanization का ऑप्शन मिलेगा।
- उसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा।
- जिसमें रजिस्ट्रेशन का ऑप्शन मिलेगा उसमें Farmer पर क्लिक करना होगा।
- उसके बाद पूछी गई सभी जरुरी जानकारी को भरें।
- उसके बाद सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
- उसके बाद sign in के ऑप्शन पर जाएँ।
- फिर लॉगिन टाइप में फार्मर के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद लॉगिन आईडी दर्ज करके कैप्चा कोड को दर्ज करके sign in के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- अब किसानों को फार्मर जरुरी जानकारी को भरना होगा।
- ऐसे ही SMAM किसान योजना की सामान्य रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
SMAM Kisan Yojana FAQs
SMAM किसान योजना क्या है ?
इस योजना के तहत किसान सब्सिडी के रूप में कृषि यंत्रों को काफी आसानी से खरीद सकते हैं।
स्माम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट क्या है ?
स्माम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट agrimachinery.nic.in है।
SMAM Kisan Yojana का उद्देश्य क्या है ?
इस योजना का मुख्य उद्देश्य ये है कि जो किसान आर्थिक रूप से कमजोर है वो सब्सिडी के माध्यम से आधुनिक यंत्रों को खरीद सकते हैं।