देश की विधवा महिलाओं को केंद्र सरकार कई लाभ दे रही है जिससे ये महिलाएं किसी पर निर्भर न रहे और अपना घर खर्च आसानी से चला सकें। इसको देखते हुए सरकार ने विधवा पेंशन योजना की शुरुआत की है। देश में जितनी महिलाएं दूसरों पर आश्रित हैं वह इसका लाभ उठा सकती हैं। जिन महिलाओं के पति की मृत्यु हो जाती है उन महिलाओं को सरकार आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए सहायता राशि प्रदान करती है। जिन विधवा महिलाओं की आयु 18 से 60 वर्ष है वह इस योजना में आवेदन कर सकते हैं।
अगर किसी विधवा महिला के बच्चे हैं उनका भरण पोषण नहीं हो पा रहा है वह महिला Vidhva Pension Yojana के तहत आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। आज इस लेख के तहत जानते हैं कि उम्मीदवार Vidhva Pension Yojana Online Form को कैसे भरें ?, विधवा पेंशन योजना में जरुरी दस्तावेज, विधवा पेंशन स्टेटस आदि कई जानकारियों को चेक करें।
Vidhva Pension Yojana 2023
इस योजना को देश के कई अलग अलग राज्यों में चलाया जा रहा है। जिसके चलते महिलाओं को पेंशन की राशि दी जा रही है। हर राज्य में सरकार द्वारा महिलाओं को अलग अलग राशि का लाभ मिल रहा है। Vidhva Pension Yojana का लाभ उन महिलाओं को दिया जाता है जिनके पति इस दुनिया में नहीं रहे हैं। उन महिलाओं को सरकार द्वारा धनराशि का लाभ दिया जाता है जिससे यह महिलाएं आत्मनिर्भर रहें। इस योजना का लाभ पाने के लिए महिलाओं के पास जरुरी दस्तावेज होने बेहद जरुरी है। अगर कोई महिला की संतान है उसके 25 साल होने के बाद तक इस पेंशन का लाभ उठा सकती है जिसके बाद महिला की सारी जिम्मेदारी उस बच्चे की हो जाएगी। वहीं अगर किसी महिला की लड़की है तो उस विधवा महिला को 65 साल तक पेंशन का लाभ सरकार देगी।
केंद्र और राज्य सरकार सभी इन विधवा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए पेंशन का लाभ दे रही है। इस पेंशन का लाभ इन महिलाओं को हर महीने दिया जाता है। इस पेंशन राशि से महिलाएं अपनी दैनिक दिनचर्या का खर्च उठा सकती हैं। इसके चलते महिलाओं को किसी पर आत्मनिर्भर होने की जरुरत नहीं है। यह राशि महिलाओं को सीधे उनके बैंक खातों में भेजी जाती है।
Vidhva Pension Yojana Higlights
योजना का नाम | विधवा पेंशन योजना |
योजना का नाम English | Vidhva Pension Yojana |
किसके द्वारा शुरू | केंद्र सरकार |
योजना का उद्देश्य | विधवा महिलाओं को पेंशन देना |
लाभार्थी | विधवा महिलाएं |
Vidhva Pension Yojana का उद्देश्य
केंद्र सरकार द्वारा इस पेंशन योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य विधवा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। इस योजना के चलते जिन महिलाओं के पतियों की मृत्यु हो गई है उन्हें पेंशन राशि का लाभ देना है। विधवा पेंशन योजना का लाभ महिलाओं को DBT के माध्यम से दिया जाएगा। इस योजना के लाभ से महिलाएं स्वयं से सशक्त और आत्मनिर्भर होकर मजबूत बन पाएंगी और किसी के आगे झुकना नहीं पड़ेगा।
विधवा पेंशन योजना से मिलने वाले लाभ
- इस योजना का लाभ उन महिलाओं को मिलेगा जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं।
- जिन विधवा महिलाओं के बच्चे छोटे हैं उन्हें इसका लाभ मिलेगा।
- इस योजना के लिए केवल विधवा महिलाएं ही इसका लाभ उठा सकती हैं।
- इस योजना से मिलने वाली राशि सीधे महिलाओं के बैंक खातों में भेजी जाती है।
- विधवा पेंशन योजना के चलते महिलाएं आत्मनिर्भर और सशक्त बन सकेंगी।
विधवा पेंशन योजना पात्रता
- इस योजना के चलते जिन महिलाओं की आयु 18 वर्ष से 65 वर्ष के बीच है वह इसका लाभ उठा सकती है।
- इस योजना के लिए केवल विधवा महिला ही पात्र होंगी।
- विधवा पेंशन योजना का लाभ लेने के लिए सभी जरुरी दस्तावेज होने चाहिए।
- अगर कोई विधवा महिला दोबारा शादी करती है तो वह इस योजना के पात्र नहीं होगी।
Vidhva Pension Yojana के लिए जरुरी दस्तावेज
- आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- वोटर आईडी कार्ड
- पति का मृत्यु प्रमाण पत्र
- बैंक पासबुक
- जाति प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
- स्थाई निवास प्रमाण पत्र
- बैंक अकाउंट नंबर
Vidhva Pension Yojana के लिए कैसे करें रजिस्ट्रेशन ?
- सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- उसके बाद होम पेज खुलेगा।
- फिर होम पेज पर विधवा पेंशन का ऑप्शन देखने को मिलेगा।
- उसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा।
- उसके बाद नए पेज पर Apply Now का ऑप्शन दिखाई देगा।
- जिसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा।
- इसके बाद फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी को भरें।
- इसके बाद सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करें।
Vidhva Pension Yojana के लिए लॉगिन प्रक्रिया
- उम्मीदवारों को लॉगिन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- उसके बाद आपको लॉगिन का ऑप्शन दिखाई देगा।
- उसके बाद यूजर नेम और पासवर्ड को दर्ज करना होगा।
- लॉगिन के बटन पर क्लिक करते ही आपके सामने आवेदन फॉर्म खुलेगा।
- उसके बाद फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारियों को भरना होगा।
- उसके बाद फॉर्म को सबमिट पर क्लिक करें।
- ऐसे ही उम्मीदवारों की लॉगिन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
Vidhva Pension Yojana Status कैसे करें चेक ?
- सबसे पहले उम्मीदवारों को अपने राज्य की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- उसके बाद होम पेज पर आवेदन की स्थिति के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- फिर आपके सामने एक नया पेज खुलेगा।
- उसके बाद जरुरी डिटेल को भरना होगा।
- सभी जानकारियों को भरने के बाद योजना को सेलेक्ट करें।
- जिसके बाद रजिस्ट्रेशन संख्या व कैप्चा कोड को भरना होगा।
- उसके बाद सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- ऐसे ही आपने पेंशन की आवेदन स्थिति को चेक कर सकेंगे।
उत्तर प्रदेश विधवा पेंशन योजना
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने विधवा महिलाओं के लिए एक बड़ा फैसला लिया है जिससे ये महिलाएं अपने पति की मृत्यु के बाद किसी पर निर्भर नहीं रहेंगी। इस योजना के तहत महिलाओं को 300 रुपये की आर्थिक मदद दी जा रही है। इस योजना में 18 साल से 60 साल की महिलाओं को इसका लाभ दिया जा रहा है। यह धनराशि महिलाओं को सीधे उनके बैंक खाते में दी जाती है।
Vidhva Pension Yojana Maharashtra
महाराष्ट्र राज्य गरीब परिवार की विधवा महिलाओं को इस योजना के तहत लाभ दिए जा रहे हैं। विधवा पेंशन योजना के तहत सरकार इन महिलाओं को 600 रुपए तक की पेंशन राशि का लाभ हर महीने दिया जाता है। वहीं जिन महिलाओं के छोटे बच्चे हैं उन्हें 900 रुपए तक की राशि दी जाएगी। जिससे यह महिलाएं अपने बच्चों का भरण पोषण कर सकेंगी। इस योजना में आवेदन करने के लिए आवेदकों की आय 21000 से अधिक नहीं होनी चाहिए।
Vidhva Pension Yojana Rajasthan
राजस्थान सरकार विधवा महिलाओं को पेंशन का लाभ दे रही हैं जो महिलाएं 55 साल से कम आयु की हैं उन्हें प्रतिमाह 500 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान किया जाता है और जिनकी उम्र 55 साल या इससे अधिक है उन्हें 750 रुपए तक की आर्थिक राशि प्रदान की जाती है। जिन महिलाओं की आयु 75 वर्ष है उन्हें सरकार द्वारा 1500 रुपए तक की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इस योजना के चलते इच्छुक आवेदक की पारिवारिक आय 48000 रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए।
Vidhva Pension Yojana FAQs
विधवा पेंशन योजना क्या है ?
जिन महिलाओं के पतियों की मृत्यु हो जाती है उन्हें विधवा पेंशन योजना का लाभ दिया जाता है।
विधवा पेंशन योजना का उद्देश्य क्या है ?
इस योजना के तहत जिन महिलाओं और लड़कियों के पति मर जाते हैं और जिसके बाद उन महिलाओं की कमाई का कोई साधन नहीं होता उन्हें विधवा पेंशन योजना के तहत वित्तीय राशि प्रदान की जाती है।
विधवा पेंशन योजना के तहत महिलाओं को कितने रुपए तक की वित्तीय राशि प्रदान की जाती है?
विधवा पेंशन योजना के तहत महिलाओं को अलग अलग राज्य में वित्तीय राशि प्रदान की जाती है।